ब्यावर न्यूज़ ब्लॉक के चार गर्ल्स स्कूल उच्च प्राथमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत आदेश जारी , जिले के 30 स्कूल शामिल ब्यावर | शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 435 राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालयों को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने की घोषणा की है । इस सूची में जवाजा ब्लॉक के चार स्कूल सहित अजमेर जिले के 30 विद्यालय शामिल हैं । शिक्षा विभाग की सूची में जवाजा ब्लॉक की राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय देलवाड़ा , राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नृसिंहपुरा , राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सेंदड़ा रोड़ व राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बराखन शामिल हैं । इनमें से देलवाड़ा व बराखन में स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है । इस सूची में अजमेर जिले के जवाजा सहित सावर , केकड़ी , अरांई , किशनगढ़ , भिनाय , मसूदा , पीसांगन व अजमेर ग्रामीण ब्लॉक के 30 राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं । नए सत्र से शुरू होंगी कक्षा 11 व 12 विभाग के आदेशों में कहा गया कि क्रमोन्नत विद्यालय सत्र 22 23 यानी इसी सत्र से प्रारंभ होंगे । इस सत्र में सुविधानुसार कक्षा 9 व 10 एक साथ तथा आगामी सत्र से कक्षा 11 व 12 प्रारंभ की जाएगी ।
0 टिप्पणियाँ