खाद्य व्यापारियों हेतु प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित....

ब्यावर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवंऔषधि नियंत्रण,राजस्थान के निर्देशों में सौ दिवसीय कार्य योजना के तहत डॉक्टर ज्योत्सना रंगा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर के निर्देशन में आज दिनांक 24.2.2024 क़ोब्यावर व्यापार संघ, ब्यावर एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार द्वारा नामित ट्रेनर के द्वारा ब्यावर के लगभग 160 किराना एवम् मिठाई विक्रेता और अन्य खाद्य कारोबार कर्ताओं को नरसिंह मंदिर परिसर में फोस्टैक ट्रेनिंग दी गई। व्यापारियों को बताया गया कि खाद्य कारोबार में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के नियमों के अनुसार खाद्य पदार्थों के भंडारण,रख रखाव एवम् विक्रय हेतु किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। शिविर में खाद्य व्यापार संघ की ओर से संजय घीया ने भी व्यापारियों से नियमों की पालना करते हुए विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार खाद्य कार्यभार करने की सलाह दी। खाद सुरक्षा अधिकारी अजय मोयल ने बताया कि खुला मसाला और खुला तेल नियमानुसार नहीं बेचा जा सकता।व्यापार संघ की ओर से अध्यक्ष संजय घीया खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय मोयल फोस्टैक ट्रेनर मेहराज व विनोद फुलवारी, प्रकाश कुंदनानी, राजेंद्र शर्मा, नरेश गुप्ता, गौरव सक्सेना, जेनिश भारती विपुल बोहरा, व अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ