रोटी दिवस: शहर की झुग्गियों के वंचितों को भोजन करवाया....


एकम आसरा चेरीटेबल ट्रस्ट के बैनर तले 7 वर्षों से अक्टूबर के दूसरे रविवार को आयोजित किये जाने वाले रोटी दिवस का इस बार भी आयोजन हुआ जिसमें शहर के विभिन्न डेरों में करीब 2000 लोगों को भोजन कराया गया। इस दिवस पर घर-घर से चार रोटी मंगाई जाती है और सारे भोजन को एकत्रित ट्रस्ट द्वारा तैयार सब्जी के साथ डेरों में लोगों को बिठाकर भोजन कराया जाता है । इस रविवार रखे गए आयोजन के साथ श्राद्ध पक्ष के चलते खीर भी वितरित की गई जिसका सभी ने प्रेमपूर्वक रसास्वादन किया ।
ट्रस्ट प्रमुख सतपालसिंह सोनी,अनिल कुंजरिया, हरिगोपाल शर्मा, राजबंसल, रौनक श्रीश्रीमाल, संजय सेन आदि ने रविवार सुबह बिदाम देवी बुरड़ धर्मशाला से विभिन्न ऑटो में भोजन भरकर सद्भावना रोटी ध्वज दिखाकर वाहनों को रवाना कराया। यह ऑटो मसूदा रोड़, उदयपुर रोड़, डूंगरी रोड़, अजमेर रोड़, सेन्दड़ा रोड़ पर डेरों में जाकर लोगों को भोजन परोसा। इस अवसर पर शलभ टंडन, रामनारायण डाणी आदि ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में जीतो इंटरनेशनल की महिला विंग, उत्सव मंच की महिला सदस्याएं, दिगम्बर जैन महासमिति की नारी शक्तिने भी सक्रिय सहभागिता की ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ