राजस्थान के अजमेर शहर में गायिकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. अजमेर की आवाज नामक इस प्रतियोगिता का खिताब ब्यावर निवासी मोहित पाराशर ने जीता है. बृजवल्लभ पाराशर व पुष्पलता पाराशर के पुत्र मोहित की बचपन से ही संगीत में रूचि है. बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम व अन्य कई गायकों की आवाज में गायन करते हैं. गायिकी के साथ ही मोहित कई तरह के वाद्ययंत्र बजाने में भी निपुण हैं. प्रतियोगिता का खिताब जीतने पर आयोजकों ने इन्हें 11 हजार रुपए का चैक और एक ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया.
मोहित ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गुरु के ज्ञान को दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कलाकार में हर समय सीखने की ललक होनी चाहिए. लगातार अभ्यास से ही कोई भी कलाकार बेहतर बन सकता है
अजमेर में हुई इस प्रतियोगिता में 400 से अधिक गायकों ने भाग लिया था. जवाहर रंगमंच पर शनिवार रात फाइनल राउंड हुआ. चयनकर्ता मंडल ने तीन राउंड में प्रतियोगियों की गायन कला का परीक्षण, उनकी क्षमता और कौशल के आधार पर अंतिम राउंड के बाद मोहित पाराशर को सर्वश्रेष्ठ गायक मानकर प्रथम स्थान पर विजेता घोषित किया।
0 टिप्पणियाँ