अज्ञात व्यक्ति ने बैल के काटे पैर और गला.....

अज्ञात व्यक्ति ने बैल के काटे पैर और गला
रायपुर पाली निकटवर्ती गांव कानूजा में अज्ञात व्यक्ति ने एक बैल पर तेज धारदार हथियार से वार कर बैल के पीछे के दोनो पांव और गले पर हमला कर लहूलुहान कर दिया।
रास्ते से निकलते समय गो माता ड्राइवर ग्रुप कानुजा के पिंटू को एक बैल दिखाई दिया जिसकी हालत बहुत गंभीर थी। पिंटू ने आसपास गांव के लोगों से बैल पर हमला करने का पता किया लेकिन इसका पता नही चल पाया। पिंटू ने तुरन्त सूचना सोल्जर गौ सेवा समिति मगरा बेल्ट को दी जिससे गौ रक्षक तुरन्त मौके पर एम्बुलेंस लेकर पंहुच गए और नंदी महाराज का प्राथमिक उपचार कर पशु एम्बुलेंस में डालकर पाली जारडन अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
*प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ़ तुरन्त कार्यवाही करें नही तो धरना प्रदर्शन केरेंगे*
मगरे क्षेत्र में लगातार पशुओं पर हो रहे अत्याचार और हमले से गुस्साए गौ रक्षकों में काफी आक्रोश है मगरे क्षेत्र में लगातार कई गौ रक्षक दल गायों की निशुल्क सेवा और सुरक्षा में लगे हुए हैं और ऐसे में असामाजिक क्रूर हमलावर जो बेजुबान जानवरो पर जानलेवा हमला कर उनको पीड़ा पहुंचाते हैं उनके खिलाफ़ मगरे की सोल्जर गौ सेवा समिति द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंप उचित कार्यवाही की मांग करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ