ब्यावर: 03 सितंबर: जिला स्तर पर आयोजित की जा रही राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिताओं में आज रविवार को आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में जवाजा विकास खंड का दबदबा रहा। आज संपन्न पुरुष वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम रही - फुटबॉल में गोविंद पुरा ब्यावर, शूटिंग बॉल में रायपुर, वॉलीबॉल मे लोटियाना जवाजा और कबड्डी में ब्यावर l वहीं महिला वर्ग में हुई प्रतियोगिताओं में जीतने वाली टीम में रही - बास्केटबॉल में विजयनगर, खो खो में बदनोर और वॉलीबॉल में रायपुर l
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री मांगीलाल सोलंकी ने कहा कि खिलाड़ी आदर्श और अनुशासन का पर्याय है ,खेलों के द्वारा नैतिक स्तर को मजबूत किया जा सकता है l जिला स्तर पर आयोजित हो रही खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार शाम को छावनी विद्यालय में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जाएगी जिसमें राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय , बालिका शाहपुरा और जैन गुरुकुल के विद्यार्थी भाग लेंगे
0 टिप्पणियाँ