ऐश्वर्या रावत महिला संयोजक मनोनीत

 राजस्थान रावत राजपूत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री नारायण सिंह चौहान ने अपनी महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक मंडल सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्री चतर सिंह चौहान,हरी सिंह सुजावत और निवर्तमान अध्यक्ष ठाकुर नाथू सिंह चौहान घाटा की सहमति से बदनोर प्रधान श्री मती ऐश्वर्या रावत को महिला मोर्चा में "प्रदेश संयोजक" पद पर मनोनीत कर नारी उत्थान हेतु अभिनव कार्य कर समाज में महिला विकास को गति प्रदान करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञातव्य रहे कि श्री मती ऐश्वर्या रावत मेवाड़ क्षैत्र की पहली रावत राजपूत महिला है जिसने प्रधान पद हासिल कर समाज को गौरवान्वित किया है। इनके मनोनयन से महिलाओं में नई शक्ति और सामर्थ्य का संचार होगा। प्रधान साहिबा के महिला प्रदेश संयोजिका मनोनीत होने पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, वरिष्ठ महामंत्री डॉ वीपी सिंह काछबली,महिला प्रदेशाध्यक्ष पंकजा एसपी सिंह,युवा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह कुशलपुरा, प्रदेश संयोजक चैन सिंह चैनपुरा , प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह भोजपुरा, प्रदेश महामंत्री नैना सिंह कमांडों ,पूर्व महिला अध्यक्ष मधुकंवर, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरा कंवर , भीलवाड़ा शाखा सभा अध्यक्ष वैण सिंह चौहान, बदनोर संभाग अध्यक्ष गंगा सिंह बडा़छ , रतनपुरा सरपंच महेंद्र सिंह रावत,अमर सिंह सुकलटूक , प्रताप सिंह हरणिया मंगरी, मिडिया प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सुरावत, प्रिन्स शेखर सिंह मीडिया प्रकोष्ठ संगठन मंत्री, किशोर सिंह सुराज , चैनपुरा सर्कल अध्यक्ष जेठूसिंह , रणजीत सिंह ,कान सिंह बाला का बाडिया ,प्रकाश सिंह रावत ज्वैलर्स,सांवर सिंह अंटाली, दानवीर सिंह भादसी , माल सिंह भीलवाड़ा ,गिरधारी सिंह पंवार भीलवाड़ा, गोपाल सिंह उदयपुर, रणजीत सिंह घाटा , आदि के साथ समग्र मेवाड़ ने हर्ष व्यक्त किया ‌।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ