ब्यावर की बेटी कवयित्री सलोनी जैन भटेवरा ने मुम्बई पहुंचकर प्रसिद्ध अभिनेता शैलेश लोढ़ा जी के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम में शेमारू चैनल पर किया काव्य पाठ......


ब्यावर की बेटी कवयित्री सलोनी जैन भटेवरा ने मुम्बई पहुंचकर प्रसिद्ध अभिनेता शैलेश लोढ़ा जी के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम में शेमारू चैनल पर किया काव्य पाठ
-----

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, अगर आपके अंदर प्रतिभा है तो उसे अवसर मिलता ही है। ठीक इसी तरह ब्यावर राजस्थान की बिटिया *कवयित्री सलोनी जैन भटेवरा* ने प्रसिद्ध टी वी कलाकार, अभिनेता शैलेश लोढ़ा जी के शेमारू चैनल पर चल रहे चर्चित कार्यक्रम वाह भाई वाह में अपनी कविताओं की प्रस्तुति देकर ब्यावर राजस्थान का नाम रोशन किया है। प्रेस से चर्चा करते हुए सलोनी ने बताया उन्होंने इस कार्यक्रम में जाने के लिए बहुत मेहनत की। वे लगातार अपनी कविताओं का सृजन कर रही थी और अंततः 4 जून को उनके पास मुम्बई से खबर आई कि अगले दिन ही उन्हें शूटिंग के लिए मुम्बई पहुंचना है। वे आनन फानन मे मुम्बई के लिए निकली जहां 6 जून को नेशनल चैनल शेमारू चैनल के स्टूडियो पर शैलेश लोढ़ा जी के संचालन में उनकी प्रस्तुति हुई। जिसको 135 देशों के साथ पूरे हिंदुस्तान के श्रोता देख सकेंगे। इसके पूर्व भी सुश्री सलोनी भटेवरा हिंदुस्तान के कई काव्य मंचो पर प्रतिष्टित कवियों के साथ काव्य पाठ कर चुकी हैं। सलोनी की माँ श्रीमति इंदु और पिता श्री पारस भटेवरा जी ने उनकी कविताओं के प्रति प्रेम देखकर उनका सदैव ही साथ दिया। वे अपनी आज सफलता का श्रेय अपने माँ पिता को देती हैं और कहती है कवि सम्मेलन के मंचो पर बढ़े कवियों की हौंसला अफजाई उनके आशीर्वाद से वे इस मुकाम तक पहुंची। पूरे ब्यावर का नाम ऊंचा होने पर वे बहुत प्रसन्न है। उनकी तमन्ना है वे एकदिन हिंदुस्तान की प्रतिष्ठित कवियत्री बनकर हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार में सहयोगी बने। 

ज्ञात हो कि ब्यावर जिले से प्रथम बार कोई युवा कवयित्री किसी बड़े पर्दे पर पहुंची है। उनकी नगर वापिसी पर उनके परिचितों रिश्तेदारों परिजनों ने स्टेशन पर गाजे बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उनकी इस सफलता पर उनके परिवारजनों मित्रो ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ