महालक्ष्मी मिल्स बचाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन...


महालक्ष्मी मिल, ब्यावर की स्थापना सन् 1925 में हुई तथा सन् 1962 में महालक्ष्मी मिल को NTC ने अधिग्रहण कर लिया। इस मिल में हजारों कर्मचारी कार्य करते थे जिससे उनका गुजारा चलता था। इस मिल में कभी तीनों शिफ्टों में काम करने वाले श्रमिक अब चौकीदारी का कार्य कर रहे है। ज्ञातव्य रहे कि ब्यावर में कृष्णा मिल, महालक्ष्मी मिल तथा एडवर्ड मिल संचालित थे जिससे पूरे प्रदेश ही नही अपितू सम्पूर्ण देश में ब्यावर की वस्त्र व्यापार उत्पादन में अपनी अलग ही पहचान थी। इस सम्बन्ध में निर्णय निम्न प्रकार से थे:-
⚫. वर्ष 2008 में NTC ने देश भर की 22 जिलों के आधुनिकीकरण के लिए संशोधित पुर्नस्थान योजना बनाई और BIFR के ने इस योजना को 25.09.2008 को स्वीकृत किया जिसमें एक NTC इकाई जिसका नाम उदयपुर कॉटन मिल्स, उदयपुर (राजस्थान) को महालक्ष्मी मिल्स, ब्यावर की भूमि पर लगभग 117 करोड रू. के नये विनियोग (इन्वेस्टमेंट) से स्थानान्तरित करना था।

⚫. इस योजना की लागत, NTC द्वारा सरप्लस सम्पतियों की बिक्री से अर्जित राशि से NTC को वहन करनी थी और इस लागत को भारत सरकार द्वारा वहन नहीं करना था।

⚫. NTC ने 21 मिलों का आधुनिकीकरण कर दिया आपके प्रश्न में पूछी गई इकाई के बारे में NTC ने निर्णय किया कि Convention टेक्सटाईल के स्थान

पर Technical टेक्सटाईल का उत्पादन किया जाए।

. फरवरी 2013 में NTC ने इस Technical टेक्सटाईल इकाई को बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए ब्यावर से रिको उदयपुर में स्थानान्तरित कर दिया जो कि ब्यावर की जनता के साथ विश्वासघात है अतः आपसे अनुरोध है कि प्रोजेक्ट को पुर्नुरूथान के लिये ब्यावर में पुनः संचालित करना था उसे ब्यावर की धरती पर ही पुनः संचालित करावे ।

उपरोक्त बिन्दु संख्या 1 से 5 तक सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त पत्र संख्या No. NTC/RTI/2014 दिनांक 14 अगस्त 2014 में उल्लेखित है।

NTC द्वारा मिल की कार्य योजना के अन्तर्गत प्रथम स्तर पर मशीनों की निलामी की कार्यवाही की गई। द्वितीय चरण में मिल में समतलीकरण का कार्य करवाया गया। तृतीय चरण जो कि मिल का आधुनिकरण करना था परन्तु फरवरी 2013 में NTC ने इस Technical टेक्सटाईल इकाई को मूलभूत सुविधाओं के लिए ब्यावर से रिको उदयपुर में स्थानान्तरित कर दिया परन्तु अभी तक रिको ने NTC को भूमि पर अधिकार नही दिया है जिसके चलते महालक्ष्मी मिल ब्यावर का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण नही हुआ है।

आपसे निवेदन है कि ब्यावर शहर में महालक्ष्मी मिल के आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण का जो कार्य बाकी रहा है उसे पुनः शुरू करवाये जिससे ब्यावर ही नहीं सम्पूर्ण मगरा क्षेत्र के श्रमिकों को भी लाभ मिलेगा तथा देश एवं प्रदेश में वस्त्र व्यापार उत्पादन में ब्यावर की अलग ही पूर्व की भांति पहचान स्थापित होगी जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र का विकास होगा एवं श्रमिक जो बेरोजगार है उनको रोजगार प्राप्त होगा ।

अतः नवगठित ब्यावर जिले के श्रीमान् प्रथम विशेषाधिकारी महोदय से निवेदन है कि अगर महालक्ष्मी मिल ब्यावर की पावन धारा पर पुनः सुचारू रूप से संचालित होती है तो नवगठित ब्यावर जिले के परिवारों को रोजगार उपलब्ध होगा व ब्यावर जिले वितिय आय प्राप्त होगी। अतः श्रीमान से निवेदन है कि इस सम्पूर्ण विषय पर आप सरकार का ध्यान आकर्षित करावे। साथ ही कि गई कार्यवाही से समिति को अवश्य अवगत करावे । विनोद कुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ