प्रिन्स शेखर सिंह रावत राजपूत महासभा के मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन मंत्री मनोनित...

टॉडगढ़
राजस्थान रावत राजपूत महासभा ब्यावर के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह सेंदड़ा ने रपट टाडगढ़ निवासी प्रिन्स शेखर सिंह को राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ संगठन मंत्री पद पर नियुक्त की गई। इससे पूर्व प्रिन्स शेखर सिंह सामाजिक संस्थाओं में अलग अलग पदो पर भूमिका निभा रहें है। नारायण सिंह ने बताया कि प्रिन्स शेखर सिंह रावत राजपूत समाज के समाजसेवी है जिससे आपकी योग्यता को, क्षमता, दक्षता एवम सेवा भावना को दृष्टिगत रखकर महासभा संरक्षक मंडल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री, और संभाग अध्यक्ष की मंत्रणा के बाद आपकी सेवाओं के क्रम में प्रिन्स को महासभा में प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ संगठन मंत्री पद पर मनोनित किया है आप अपने पद की जिम्मेदारी भी कुशलपुर्वक निर्वहन करेंगे। प्रिन्स शेखर सिंह सामाजिक संस्थाओं में कार्यरत पद अध्यक्ष राष्ट्रीय रावत सेना भालिया क्षेत्र, अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ मगरा भालिया विकास संघ, उपसरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत मालातो की बेर, प्रदेश प्रवक्ता मगरा विकास मंच राजस्थान, पूर्व मीडिया जिलाध्यक्ष बजरंग सेना अजमेर, रावत राजपूत महासभा में पूर्व केंद्रीय नवयुवक मण्डल मीडिया प्रभारी, रावत राजपूत महासभा युवा मीडिया प्रकोष्ठ प्रवक्ता,क्षत्रिय रावत परिषद में अजमेर जिला मीडिया अध्यक्ष पद, मगरे क्षेत्र के समाचार पत्र मगरांचल उड़ान में उपसंपादक, मगरांचल टाइम्स न्यूज नेटवर्क में टाडगढ़ संभाग रिपोर्टर, आवाज न्यूज चैनल में जवाजा ब्लाक पर संवाददाता के रूप में अपनी सेवाए दे रहे हैं। प्रिन्स शेखर सिंह को मंडावर में 2019 को शराबबंदी अभियान में पत्रकार सम्मान से नवाजा गया तथा रावत राजपूत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह सेंदड़ा ने बताया कि प्रिन्स शेखर सिंह पत्रकारिता के माध्यम से निरंतर कई वर्षों से सामाजिक, राजनैतिक जागृति के साथ क्षेत्र की समस्याओं और खूबियों को मीडिया के माध्यम से जन -जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं और आपके कार्य के प्रति समर्पण कर पिछले वर्ष मंडावर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रिन्स शेखर सिंह को *पत्रकार गौरव रत्न* से सम्मानित किया गया जो मगरे क्षेत्र के लोगों के लिए एक गर्व की बात है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ