कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर किया भीम थाने का घेराव....



भीम ग्राम पंचायत भीम के सरपंच पुत्र प्रकाश सिंह एवं पूर्व सरपंच सोहनलाल मेवाड़ा के पुत्र रमेश मेवाड़ा के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिष्ठा धूमिल करने के संदेश प्रसारित करने को लेकर कस्बे के युवाओं ने कानूनी कार्यवाही की मांग की है। माम
ले को लेकर शनिवार को युवाओं ने भीम थाने का घेराव किया। प्रकाश सिंह पुत्र अमर सिंह एवं रमेश मेवाड़ा पुत्र सोहनलाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रमेश मेवाड़ा पूर्व सरपंच सोहन लाल का पुत्र है। दोनों की आम जनता में अच्छी प्रतिष्ठा है। इसको लेकर पितांबर उर्फगुड पुत्र माधव लाल कलाल निवासी भीम द्वारा सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज की आईडी पर अब दोनों युवाओं को बदनाम करने एवं प्रतिष्ठा को धूमिल करने की मंशा से गलत संदेश डाले जा रहे हैं। इसको लेकर कस्बे के सैकड़ों युवाओं में आक्रोश जताते हुए पुलिस थाने का घेराव करते हुए कार्यवाही की मांग की। इस दौरान पूर्व सरपंच भूपेंद्रसिंह, राम नारायण सोनी, दीपक भटेवरा, भगवान सिंह सुजावत, विजय सिंधी, पुनीत सिंधी, धीरज टांक, गोपाल खंडेलवाल, ओमप्रकाश साहू, प्रवीणसिंह, करण दीकि्षत, ओमप्रकाश्, मेवाड़ा, गोपालसिंह, वार्डपंच गणपत सिंह, महावीर मेवाड़ा आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ