ब्यावर 01 मई, भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) व भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में 133 वा विश्व मजदूर दिवस मनाया गया स्थानीय चांग गेट स्थित स्वामी कुमारा नंद सर्किल पर स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात दुनियां के मजदूरों की एकता से संबंधित गगनभेदी नारों से आसमान गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर विभिन्न श्रम संगठनों और सामाजिक संगठनों के श्रमिक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्हें सी पी आई एम सचिव साथी हेम चन्द आर्य, सी पी आई सचिव कॉमरेड जगदीश प्रसाद, सीटू के कॉमरेड चेन सिंह चौहान, कॉमरेड दयाराम भगत, कॉमरेड पूनम सिंह चौहान आदि श्रमिक नेताओं ने संबोधित किया।
0 टिप्पणियाँ