Daily News Updates Day- 29


मंगलवार, 02 मई 2023 के मुख्य सामाचार



🟥एक बार फिर मुश्किल में कांग्रेस, जहरीला सांप के बाद अब खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने PM मोदी को कहा 'नालायक'

🟥अनुराग ठाकुर का प्रिंयक खरगे पर पलटवार, कहा- गाली की राजनीति में पिता से आगे...

🟥वित्तीय 2023-24 की शुरूआत में ही सरकार के खाते में आया छप्परफाड़ पैसा, अप्रैल में 1.87 लाख करोड़ हुआ जीएसटी कलेक्शन

🟥अफजाल अंसारी की सांसदी छिनी, गैंगस्टर एक्ट में हुई है 4 साल की सजा

🟥यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले फिर गरजेगा बुलडोजर, IGRS Portal के जरिए योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

🟥वंदे भारत पर उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर, केरल में बनाया गया निशाना

🟥सरहद पर शांति, किसानों में खुशी:गोलीबारी के कारण नहीं कर पा रहे थे खेती; सांबा-कठुआ में बॉर्डर पर 22 साल बाद कटी फसल

🟥बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले- पहलवानों के विरोध में टुकड़े-टुकड़े गैंग, शाहीन बाग ताकतें शामिल

🟥कर्नाटक चुनाव आपके बारे में नहीं है : राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

🟥पंजाब में कल से सरकारी दफ्तरों का समय 7:30 बजे से 2 बजे तक होगा

🟥जम्मू संभाग के रामबन में आतंकी ठिकाना ध्‍वस्‍त, गोला-बारूद और हथियार बरामद

🟥अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की बुलाई दोहा बैठक में भारत भाग ले रहा

🟥केंद्र का बड़ा एक्शन, 14 मैसेंजर मोबाइल ऐप्स किए ब्लॉक...देश की सुरक्षा को था खतरा

🟥लुधियाना गैस रिसाव हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान

🟥'जहां रिश्तों में सुधार की गुंजाइश न हो, तलाक को मंजूरी दे सकता है'...सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

🟥दिल्ली में पहलवानों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

🟥लगातार दूसरे महीने LPG पर बड़ी राहत: 171 रुपये कम हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम

🟥कोरोना की रफ्तार पड़ी थोड़ी धीमी, बीते 24 घंटे में आए 5 हज़ार से भी कम नए मामले, 14 और लोगों की मौत

🟥केजरीवाल को राहत, UP में अभी नहीं चलेगा केस, SC ने जुलाई तक लगाई रोक

🟥16 मई को होगा रोजगार मेला, पीएम मोदी ऑनलाइन बांटेंगे 70 हजार नियुक्ति पत्र

🟥राजीव गांधी के शव का एक टुकड़ा भी नहीं मिला...आजम ने दिया विवादित बयान

🟥बैंगलोर ने लखनऊ को 18 रन से हराया, विराट के साथ मैदान पर गौतम गंभीर और नवीन की बहस

🟥टी20 में टेस्ट जैसी बैटिंग, एक-एक बाउंड्री के लिए तरसी RCB, शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया

                   Part-2
 🟥 PM मोदी दो दिन के कर्नाटक दौरे पर, आज चित्रदुर्ग, विजयनगरा, सिंधानपुर और कलबुर्गी में रैलियां करेंगे, कल भी 3 जनसभाएं
🟥 16 मई को होगा रोजगार मेला, मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ; पीएम ऑनलाइन देंगे 70 हजार नियुक्ति पत्र
🟥 केंद्र की सत्ता पर अपने नौ वर्ष पूरे करने जा रही भाजपानीत एनडीए सरकार अपने विभिन्न मंत्रालयों में नौकरी की रिक्तियों को भरने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।
🟥 "मोदी सरकार के लिए गुड न्यूज, अप्रैल में सबसे ज्यादा GST कलेक्शन, 6 साल का टूटा रिकॉर्ड
अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा है. जीएसटी के मोर्चे पर मोदी सरकार के लिए वित्त-वर्ष 2023-24 का आगाज बेहद शानदार है."
🟥 यह चुनाव आपके लिए नहीं, कर्नाटक के लिए है.., प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज.
🟥 कर्टनाट चुनाव में बीजेपी की आस केवल मोदी मैजिक पर है। केवल पीएम मोदी के करिश्मे की दरकार है। जमीन पर लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। लेकिन जेडीएस भी 35 से 40 सीटों पर मजबूत दिख रही है।
🟥 भाजपा कर्नाटक में एक अजीब सी स्थिति में फंसी हुई है। पार्टी के तकरीबन 10 नेता टिकट बटवारे को लेकर नाराज होकर पार्टी छोड़ चुके हैं। बीजेपी के 14 बागी विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि बीजेपी ने बहुत सारे मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर एंटी इनकम्बेंसी को कंट्रोल करने की कोशिश की है
🟥 तीन सर्वे और पोल्स के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के लिए कर्नाटक की राह काफी मुश्किल दिखाई दे रही है. लेकिन, पार्टी ये विश्वास जता रही है कि वो दोबारा से सत्ता में वापसी करेगी. उधर, इन आंकड़ों को देखने पर कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है
🟥 मोदी सरनेम मानहानि केस में सुनवाई आज, राहुल के वकील सिंघवी की दलील- उन्होंने मर्डर नहीं किया, जिसे माफ नहीं किया जा सकता
🟥 उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम के पास गालियां गिनने का समय है, लेकिन उनकी पार्टी के लोग मुझे और आदित्य को रोज गाली दे रहे हैं. पीएम उन्हें क्यों नहीं रोक रहे हैं
🟥 महाराष्ट्र दिवस के मौके पर एमवीए की रैली में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं अमित शाह को कहना चाहता हूं कि जमीन क्या होती है, ये आपको महाराष्ट्र की जनता बताएगी. महानगर पालिका, विधानसभा, और लोकसभा चुनाव साथ में करवाओ, फिर जमीन क्या होती है बता देंगे
🟥 सचिन पायलट के अकेले के दम पर नहीं बनी कांग्रेस सरकार, गहलोत कैंप के रामेश्वर डूडी का पलटवार
🟥 डूडी बोले- पायलट के मन की शंका दूर करे हाईकमान, यह कहना गलत कि बीजेपी सरकार के करप्शन पर कार्रवाई नहीं हुई
🟥 बसपा सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता खत्म, 4 साल की सजा मिलने के 56 घंटे बाद हुई कार्रवाई.
🟥 रेलवे ने 2022-23 में वरिष्ठ नागरिकों को किराये में दी जाने वाली रियायत को बंद कर उनसे लगभग 2,242 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है. सूचना का अधिकार यानी RTI के हवाले से इसकी जानकारी सामने आई है,कोविड महामारी के बाद रेलवे ने ट्रेन टिकट में बुजुर्गों को दी जाने वाली छूट रद्द कर दी थी.
🟥 आरसीबी ने लखनऊ के साथ किया अपना हिसाब बराबर, लो स्कोरिंग मैच में दी 18 रनों से मात
🟥 राजस्थान:16 जिलों में बारिश की संभावनाएं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण सवा महीने आगे खिसकी गर्मी, राजस्थान में 12 साल बाद मई में ठंड




आज का राशिफल
 02 मई 2023 , मंगलवार


 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आप आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।
 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ