राष्ट्रीय रावत सेना का रोजगार मेला बड़ाखेड़ा में सम्पन्न...

राष्ट्रीय रावत सेना का रोजगार मेला बड़ाखेड़ा में सम्पन्न ...
रावत सेना संस्थापक महेन्द्र सिंह रावत ब्यावर के सानिध्य में भालिया क्षेत्र के आराध्य देव मांगट जी महाराज के मन्दिर बड़ाखेड़ा में विशाल रोजगार मेला आयोजित किया गया। सम्पूर्ण मगरा क्षेत्र सहित आस पास की 10 विधानसभा के युवा बेरोजगारों ने उपस्थित होकर रोजगार के लिए आवेदन किया। इस अवसर पर 347युवाओं ने भाग लिया और रोजगार के लिए अपने आवेदन जमा कराएं। रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर की पोस्ट पर नियुक्ति दिलायी जाएगी। रावत सेना द्वारा सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में लगातार जनहित के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। 

वर्तमान समय में बेरोजगारी की गंभीर समस्या को देखते हुए रावत सेना संस्थापक महेंद्र सिंह रावत द्वारा मगरा क्षेत्र में इस तरह का पहला एवं अनूठा आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेंद्र बागड़ी, सुधीर सिंह चौहान, जीतेन्द्र सिंह पंवार एडवोकेट, बसन्त सिंह अरनाली, आकाश सिंह एडवोकेट, प्रिंस शेखर सिंह, बसन्त सिंह रिटायर्ड अध्यापक, कूंप सिंह, मनीष सिंह रावत कालिंजर, सुखदेव सिंह, राम सिंह सिसोदिया, गणपत सिंह बड़ाखेड़ा, मुकेश फुलवारी, कनवीर सिंह, लोकेन्द्र सिंह, राजू सिंह गाफा आदि उपस्थित हुए।

Journalist prince shekhar singh Todhgarh 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ