अजमेर जिले के मसूदा पंचायत समिति के ग्राम रामपुरा में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर बनी झोपड़ीनुमा रसोई में बैठ कर खाना खा रहे थे। वहीं दूसरी घटना नाडी के ढडिया ग्राम में हुई, जहां आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंस की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुरा में परिवार के सदस्य बाहर बनी झोपड़ी की रसोई में खाना खा रहे थे, तभी रात करीब आठ बजे अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी, जिसमें मदन सिंह व छगन सिंह का मकान धराशायी हो गया। मकान के बरामदे में दो मवेशी बने हुए थे, जिसको सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर सरपंच हरचंद सिंह रावत मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे की जानकारी उच्च अधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे पटवारी ने मौका मुआयना कर पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
वहीं दूसरी घटना ग्राम पंचायत नाडी के ढडिया ग्राम में हुई। जहां अहमद काठात 2 भेंस पर प्राकृतिक बिजली गिरी और दोनों की मौत हो गई। पंचायत नाडी से सरपंच प्रतिनिधि मुल्तान काठात, वार्ड पंच फरीद मोहम्मद व पूर्व सरपंच मोहन काठात मौके पर पहुंचे। सूचना पर पटवारी व पशु चिकित्सक ने मोका पर्ची बनाकर भेंसो का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पीड़ित को उचित मुआवला देने का आश्वासन दिया।
0 टिप्पणियाँ