चार दिन बाद भी नहीं निकला धरने का हल....
सरकार जल्द मांगे पूरी नहीं करती है,,,तो आमरण अनशन पे बैठेंगें- ग्रामीण
टॉडगढ़।
उपखण्ड कार्यालय पे पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है,,ग्रामीण सरकार व प्रशासन से अपनी मूलभूत मांगो को मनवाने के लिए प्रयास कर रहें है*
*लेकिन टॉडगढ़ अस्तपाल पर अभी तक किसी चिकित्सक की कोई स्थाई नियुक्ति नहीं हुई है,,,जिससे ग्रामीणों में दिन-भर दिन ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त हो रहा है,,,उपखण्ड कार्यालय में ग्रामीणों द्वारा आज दिनांक को भी नायब तहसीलदार पूरण सिंह को ज्ञापन दिया गया,,,लेकिन पिछले 4 दिनों से और इससे पहले जितने भी ज्ञापन सरकार के नाम दिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है*।
*ये सरकार कुम्भकरण की नींद में सोई हुई है,,,अपने मद में चूर है,,इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों को पूर्ण तरीक़े नजरअंदाज किया जा रहा है*।
*टॉडगढ़ के ग्रामीण व व्यापार मंडल सदस्यों ने तह किया है,,,कि सरकार द्वारा टॉडगढ़ अस्तपाल में जल्द प्रभाव से चिकित्सक नहीं लगाए जाते है,,,तो ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठेंगें।
धरने स्थल पर पिछले 4 दिनों से ग्रामीण बैठे है,,लेकिन आज दिनांक तक सरकार व प्रशासन से ग्रामीणों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है,,,अगर समय रहते हमारी मांगे नहीं मानी गई तो,,,आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
धर्मवीर सिंह समाजसेवी टॉडगढ़*
इनका कहना
आज भी ग्रामीणों व व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा उपखण्ड कार्यालय में एक फिर टॉडगढ़ अस्तपाल में चिकत्सकों के रिक्त पदों को भरने को लेकर सरकार से गुहार लगाई लेकिन अभी तक धरने पर बैठे ग्रामीणों को निराशा ही हाथ लगी है*।
प्रिंस शेखर सिंह टाडगढ़
0 टिप्पणियाँ