ग्राम पंचायत मेडिया के राजस्व गांव मकरेडा , चीतों का बाड़िया व शोभापुरा में जल जीवन मिशन की सख्त कार्यवाही...

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
परियोजना खण्ड जवाजा - जल जीवन मिशन योजनांतर्गत।

ग्राम पंचायत मेडिया के राजस्व गांव मकरेडा , चीतों का बाड़िया व शोभापुरा में जल जीवन मिशन की सख्त कार्यवाही ।

ग्राम मकरेडा व चीतों का बाड़िया में नियम विरूद्व पाए गए 5 नल कनेक्शन काटे ।






योजना:- आगामी दिनों में पूरे जवाजा खण्ड के गांवो में पेयजल आपूर्ति को बाधित करने वालो पर हर रोज औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यवाही भी की जावेगी।

गर्मियों को देखते हुए जल जीवन मिशन को सुचारू रखने हेतु विभाग सतर्क ।



जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड जवाजा के अधिशाषी अभियन्ता प्रवीण कुमार के निर्देशन में ग्राम पंचायत मेडिया के राजस्व ग्राम मकरेडा में हर घर जल योजना अन्तर्गत जलापूर्ति व प्रेसर की बार बार शिकायतें प्राप्त होने पर जल उपभोक्ता कनेक्शनधारको के यंहा जलापूर्ति के समय विभाग एवँ स्वतंत्र कार्यान्यवन सहायक एजेंसी जवाजा व ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति से जुड़े हुए जागरूक लोगो के साथ मिलकर विभाग ने आकस्मिक ओचक निरीक्षण किया गया ।


निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय गाइडलाईन के विपरीत छेड़छाड़ किये हुए 5 कनेक्शन को तुरन्त सप्लाई लाइन से काट दिया गया । इसकी सूचना ग्राम जल एवँ स्वच्छता समिति के अध्यक्ष दीपू गहलौत एवं प्रतिनिधि चंपालाल गहलौत को भी दे दी गयी ताकि भविष्य में कोई अवैध कनेक्शन न करे एवं पेयजलापूर्ति की निगरानी कर सके। निरीक्षण प्रभारी सहायक अभियन्ता तन्मय शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन की गाईडलाईन के अनुसार विभाग ने चार एम.एम. के फेरुल से कनेक्शन धारक को कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान हैं जो विभाग द्वारा दिये भी गए । निरीक्षण के दौरान चीतों का बाड़िया व मकरेडा ग्राम में दो जोन के कनेक्शन धारकों के कनेक्शन की जांच करने पर 5 कनेक्शन 4 एमएम से अधिक व्यास के पाए गए ।




 विभाग के फेरुल से जितना पानी मिलता हैं - अवैध रूप से पंद्रह एम. एम. के अवैध कनेक्शन से करीब एक एक कनेक्शन में पंद्रह गुना पानी ज्यादा प्राप्त कर रहे थे इस हिसाब से इन ये 15 कनेक्शन की वजह से पूरे जोन के कनेक्शन धारकों के हिस्से का पानी अवैध रूप से ले रहे थे इससे काफी कनेक्शनधारको को जलापूर्ति के समय बड़ी समस्या आ रही थी जिससे उन्हें पीने का शुद्व पानी नही मिल रहा था  । विभाग की इस कार्रवाही से ग्राम मकरेडा व चीतों का बाड़िया ग्रामवासियों के कनेक्शन धारकों को राहत मिलेगी तथा शेष रहे कनेक्शनों की आगामी दिनों में जांच कर कार्यवाही की जावेगी । इसी कड़ी में राजस्व ग्राम शोभापुरा में एक जोन का निरीक्षण कर कुछ संदेहास्पद कनेक्शन धारकों को तीन दिन का नॉटिस देकर नियमानुसार ठीक करने हेतु पाबंद किया गया ।
जल जीवन मिशन के अधिशाषी प्रवीण कुमार ने सहायक अभियन्ता तन्मय शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया उसमे स्वयं तन्मय शर्मा , ब्लॉक जवाजा के आईएसए समन्वयक गजराज आचार्य , क्लस्टर समन्वयक कांतिलाल दायमा, चेतन प्रकाश भट्ट एवँ श्री हरि इंफ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड के सीनियर इंजीनियर अभिषेक जांगिड़, सुपरवाइजर कमलसिंह , सलीम खान,  उम्मेदसिंह, नितिन पण्डित सहित कार्मिकों ने सहयोग किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ