Beawar News सदर थाना क्षेत्र के ठीकराना गुजरान में गुरुवार को हुए फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित युवक के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी बागा काठात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं घायल युवक
ठीकराना गुजरान निवासी हमीद का अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में उपचार चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया और झाड़ियों में छिप गया। मामला दर्ज होने पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान आरोपी बागा काठात को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। सदर थाना प्रभारी चेनाराम ने बेड़ा ने बताया कि यह मामला नाले की मिट्टी भरने को लेकर हुए विवाद का है। जमीन को लेकर गांव दो परिवारों में जमीनी विवाद है। गुरुवार को आरोपी बागा उर्फ भागा काठात नाले में से मिट्टी का ट्रैक्टर भरवा रहा था। जानकारी मिलने पर हमीद मौके पर पहुंचा और बागा को मिट्टी भरने से रोका। हमीद ने वहां जाकर कहा कि क्या फोकट में मिट्टी भर लेगा क्या । इस पर बागा ने उससे कहा कि आधा भाला (नाला) थाको है आधो म्हारो है। हमीद ने बागा से बोला कि जहां से वह मिट्टी भर रहा है वह खातेदारी की जमीन है। दोनों के बीच स्थान को लेकर तहसील में जाकर कागज दिखाने की बात हुई।
हमीद ने इस विवाद का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। घायल हमीद के छोटे भाई शकूर ने बताया कि उनके परिवार की खातेदारी की जमीन है। इससे मिट्टी निकल रही थी। इसकी जानकारी ताऊ बागा को मिली तो वह लालच में आकर जमीन को हड़पने के लिए धमकियां दे रहे थे।
हमले में घायल हमीद द्वारा बनाए गए दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि बागा खड़ा है और उसके हाथ में एक नाली वाली बंदूक है। बागा पहले बंदूक तानता है और फिर बंदूक को नीचे कर लेता है, लेकिन हमीद उसे उकसाता है कि अगर लाला की औलाद है तो चला गोली। वायरल वीडियो में हमीद बागा को दो-तीन बार उकसाता दिख रहा है। आखिरकार बागा ने फायर कर दिया जिससे गोली हमीद के गुप्तांग में लगी। इससे वह लहूलुहान हो गया। पूरे वीडियो में पीछे ट्रैक्टर भी दिख रहा है। फायर के बाद पीछे से आवाज आती है पकड़ो पकड़ो और फिर वीडियो बंद हो जाता है।
0 टिप्पणियाँ