ब्यावर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में ध्वज वंदन कार्यक्रम वार्ड नंबर 07 में मिल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर ग्राउंड में आयोजित किया गया।
सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी ने बताया कि सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेम सिंह जी शेखावत के निर्देशानुसार महीने के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव सोहन मेवाड़ा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके पश्चात वंदे मातरम, ध्वज गीत एवं राष्ट्रीय गान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। पदेश सचिव सोहन मेवाड़ा ने बताया कि राष्टीय एकता अखंडता संप्रभुता और भाईचारे को बनाए रखने एवम राष्टीय ध्वज तिरंगे के महत्व को कायम रखने के लिए हर माह ध्वज वंदन कार्यक्रम सेवादल द्वारा आयोजित किया जाता है। वरिष्ट कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि सेवादल एक अनुशासित और स्वतंत्र संगठन है जो सेवा भाव से कांग्रेस को मजबूत करने का सतत प्रयास करती है सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी ने कहा कि हर वार्ड में आखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार सेवादल के साथी यह कार्यक्रम कर सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाती है जिससे जनता लाभ उठा सकें।पूर्व ब्लाक महासचिव एडवोकेट रामस्वरूप
सेवलिया ने बताया कि सेवादल का साफ सुथरा इतिहास रहा है और सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को मिलकर इसे मजबूत करने की अब जरूरत है । कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व डी सी सी सदस्य प्रवीन जैन श्यामसुंदर हेडा वरिष्ठ पार्षद रामनिवास सेन पूर्व जिला मुख्य संगठक बालूराम सेन श्याम सुंदर शर्मा , सेवादल नेत्री सीता देवी, श्याम सुंदर शर्मा, पार्षद रामनिवास सेन, पूर्व जिला मुख्य संगठक बालूराम सेन, पश्चिमी सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जोशी, प्रदेश सेवादल यंग ब्रिगेड महासचिव करण जोशी, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार, सेवादल जिला उपाध्यक्ष अरविंद भटनागर, एडवोकेट मगन सोलंकी, कर्मचारी नेता रामलाल लखन, मुकेश मरलेचा हनुमान सांखला गोरधन सांखला मोहन सिंह रावत गोपाल सांखला, जितेंद्र गिदवानी, ब्रजराज दुलगच, डूंगाराम कमालिया, मोतीलाल फुलवारी, गणपत सिंह भाटी, बंटी, रामस्वरूप डागर, अजय जोशी, जितेंद्र गिदवानी जोशी, , नीरज साहू, अर्पित बजारी, पुरुषोत्तम आचार्य, जबर सिंह, नरेंद्र पडियार, अखिलेश माली, अमरसिंह यादव, डॉक्टर अरविंद माथुर, भरत कुमार भाटी, भगवान राव, शैलेंद्र श्रेष्ठ, गोविंद साहू, सवाई सिंह, गोपाल डेटिया आदि सेवादल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
एडवोकेट विक्रम सोनी
जिलाध्यक्ष
ब्यावर शहर जिला कांग्रेस सेवादल
0 टिप्पणियाँ