साधारण सभा में सरपंच प्रतिनिधियों को रोकने वाला कोई नहीं खाद्य सुरक्षा में जोड़ दिए फर्जी नाम.....


जवाजा पंचायत समिति जवाजा में सोमवार को प्रधान गणपत सिंह रावत की अध्यक्षता में साधारण सभा हुई। सभागार में एक दर्जन से ज्यादा सरपंच प्रतिनिधि साधारण सभा में भाग लिया जिन्हें कोई रोकने वाला नहीं था । जवाजा विकास अधिकारी ने आदेश जारी कर विशेष नोटिस लिखा कि सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के परिजन साधारण सभा में उपस्थित नहीं हो सकते हैं। इसके बावजूद एक दर्जन से ज्यादा सरपंच के रिश्तेदार दिखे। इसमें सूरजपुरा सरपंच पति दिलीप सिंह, मेड़िया, लोटियाना, जवाजा, देवाता, सरमालिया, फतेहगढ़ सल्ला, जालिया प्रथम, पाखरियावास, नुंद्री महेंद्रतान, देलवाड़ा, मालोतों की बेर से रिश्तेदार साधारण सभा में मौजूद थे। सभी ने उपस्थिति रजिस्टर दा में फर्जी साइन किए।
 पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत बड़ाखेड़ा व बंजारी में सरपंच राम सिंह, पृथ्वीपाल सिंह ने

साधारण सभा में अवगत करवाया कि असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी पट्टे बना कर ग्रामीणों को दिए जा रहे हैं जिस पर जांच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए। पदम सिंह, महेंद्र सिंह रावत ने सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी को लेकर मांग रखी। पंचायत समिति सभागार के आसपास गंदगी का अंबार लगा है सफाई करवाने की मांग की। अस्पताल में गंदगी, नाईकला में अवैध खनन, कैलाश चंद जिला परिषद सदस्य, आनंद सिंह ने कहा कि बीसलपुर योजना का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। सड़कों को बेवजह खुदाई की जा रही है जहाँ गहरे गड्ढे हो चुके हैं। आलम सिंह ने खाद्य सुरक्षा के नाम नए सिरे से जोड़ने के लिए मांग रखी। प्रत्येक गांव में फर्जी तरीके से खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ दिया गया है जिनकी जांच कर नाम काटे जाएं, रुपाणा में 5 माह से पानी नहीं आ रहा है। 25 कनेक्शन अधूरे पड़े हैं। जवाजा सीएचसी पर लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ