Beawar News जवाजा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डोडा तस्कर देवी सिंह को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मिनी ट्रक से 497 किलो अवैध अफीम डोडा पोस्त बरामद करते हुए मिनी ट्रक जब्त किया हैं। जवाजा थाना अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हे हेड कांस्टेबल रिछपाल सिंह ने सूचना दी कि भीलवाड़ा की तरफ से एक मिनी ट्रक में ट्रक चालक अवैध डोडा पोस्त भरकर उसकी तस्करी कर रहा है।
इसके बाद हेड कांस्टेबल की सूचना पर राजियावास पुलिस चौकी के पास पहुंच कर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। थाना अधिकारी मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा की तरफ से आ रहे टाटा एलपीटी ट्रक को रुकवा कर चेक किया तो डोडा पोस्त के प्लास्टिक के 25 कट्टों में भरे 497 किलो अवैध अफीम डोडा पोस्त बरामद कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने तस्करी में काम में लिए गए वाहन टाटा एलपीटी ट्रक को भी जब्त किया और आरोपी देवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि जप्त पदार्थ की कीमत करीब 20 लाख रुपए है।
0 टिप्पणियाँ