नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आज

Beawar News| ब्यावर| श्री पार्श्वनाथ जैन चिकित्सालय एवं शोध संस्थान में श्री पार्श्वनाथ जैन मेडिकल रिलीफ ट्रस्ट द्वारा निशुल्क नेत्र जांच परामर्श एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के मंत्री नौरतमल ने दुगड़ ने बताया कि रविवार को प्रातः 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें डॉ. मनीष कुमार प्रजापत रोगियों की आंखों की जांच कर परामर्श देंगे। इसके साथ ही चयनित मरीजों के निशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण भी किया जाएगा। शिविर का आयोजन पारसदेवी, घीसालाल बंब की स्मृति में किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ