Beawar News जमीनी विवाद को लेकर वकील की गोली मारकर की हत्या

                            मृतक वकील 

ब्यावर के फतेहपुरिया दोयम के भैरूजी की दांती हिम्मतनगर क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे एक वकील को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। 3 आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पेशे से वकील की मौत का प्रारंभिक कारण जमीनी विवाद माना जा रहा है। हत्या की जानकारी परिजनों को वकील के सुबह अपने दूसरे घर पर परिजनों से मिलने नहीं पहुंचने के कारण परिजनों द्वारा उसके घर पर आने के दौरान हुई। वकील की लाश उसके कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। उसके सिर तथा गले से खून बह रहा था। खून से सनी लाश देखकर घर में कोहराम मच गया।

इस दौरान परिजनों की और से सिटी थाना पुलिस दी गई सूचना के बाद सिटी एसएचओ सुरेन्द्रसिंह जोधा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा मौका-मुआयना किया। मौका स्थिति देखने के बाद पुलिस ने अजमेर से एफएसएल टीम को बुलवाया। साथ ही थानाधिकारी जोधा ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लिए। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और अजमेर से आई एसएफएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाएं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तत्काल
       
         आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाने हेतु अमृतकौर अस्पताल भेजा गया लेकिन परिजन जमीनी विवाद में हुई हत्या बताते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे और शव उठाने से इंकार कर दिया।

इस दौरान एसडीएम डिप्टी व तहसीलदार भी मौके पर पहूंचे और समझाईश की। इस दौरान समाज पदाधिकारीयों ने भी आक्रोश जताते हुए परिजनों को राहत प्रदान करने की मांग की। समझाईश कर मृतक के परिजनों की और से दी गई तहरीर के आधार पर पंचनामा तैयार करवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द की गई।

जानकारी के अनुसार शहर के फतेहपुरिया दोयम की भैरूजी की दांती क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय एडवोकेट हजरत अली पुत्र सुल्तान खान अपने ही एक अन्य मकान के कमरे में रहकर आरजेएस की पढ़ाई कर रहा था। इसलिए वह परिजनों के साथ ना रहकर अन्य घर में अकेला रहकर परीक्षा की तैयारी में जुटा था।

परिजनों के अनुसार हजरत के घरवालों का फतेहपुरिया दोयम निवासी लक्षमण कड़ीवाल से एक प्लाट को
लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के कारण ही लक्षमण कडीवाल तथा उसके पुत्र सुखदेव की और से बुधवार को हजरत के भाई नीरा खान को इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। मृतक के भाई नीरा खान ने आरोप लगाया कि हजरत की हत्या फतेहपुरिया दोयम निवासी लक्ष्मण कडीवाल ने सुपारी देकर करवाई है।

खान ने बताया कि लक्ष्मण कडीवाल द्वारा दी गई सुपारी के आधार पर बुधवार रात को 12 बजे करीब हिममत नगर निवासी टोनी नागौरा पुत्र रमेश खटीक, महेन्द्रसिंह पुत्र लाला रावत, बबलू पुत्र महेन्द्र रावत एक बाइक पर सवार होकर अपने साथ राइफल लेकर हजरत के घर पहुंचे थे। तीनों ने घर में घुसकर हजरत की राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी।

खान ने बताया कि हजरत का लक्ष्मण कड़ीवाल से फतेहपुरिया दोयम के हिममत नगर के खसरा संखया 252 के एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। प्लाट का विवाद न्यायालय में विचाराधीन भी है। उन्होने कहां कि प्लाट को विवाद को लेकर लक्ष्मण कडीवाल तथा उसके बेटे सुखदेव ने दो दिन पहले रोककर इसका अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना के मुताबिक बाईक पर तीन आरोपी वकील के घर आते है। जैसा कि आप देख सकते है कि तीनो आरोपी बाईक को बिना स्टार्ट करकर लेकर आते है। उसके बाद दरवाजा खटखटाने के बाद वकील द्वारा ही गेट खोला जाता है और उसके बाद चारों के बीच बात होती है। इसी दौरान घर की छत पर जाना और वापस आने के कुछ देर बाद घर मे ही पीछे बने कमरे की तरफ सभी निकल जाते है। इसी कमरे में आरोपियों की ओर से वकील के सिर में गोली मार दी जाती है। और उसके बाद प्रवेश वाले गेट से ही सभी आरोपी फरार हो जाते है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी पहचान लिए गए तथा सभी आरोपी समीप के क्षेत्र में ही रहते है।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत के कारणो का स्पष्ट खुलासा नही किया गया लेकिन परिजनों के बयानों के आधार पर सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों की पहचान के आधार पर अपनी जांच शुरु कर दी है। डिप्टी शमशेर ने बताया कि जमीनी विवाद और मृतक के भाई दी गई धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है साथ ही आरोपियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की एक
चार साल की बेटी है तथा पत्नी वर्तमान में गर्भवती है।

वकील बनने के बाद हजरत अली की ख्वाहिश जज बनने की थी। जिसके चलते वह आरजेएस परीक्षा की तैयारी में जुटा था। परिवार में हजरत के पांच भाई दो बहिन व माता पिता भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ