Beawar तीन तलाक का मामला दर्ज पति के खिलाफ तलाक देने का लगाया आरोप....


ब्यावर सिटी थाने में एक मुस्लिम महिला ने अजमेर निवासी अपने पति पर तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है। ब्यावर सिटी थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह जोधा के अनुसार ब्यावर फतेहपुरिया दोयम बिरदाजी की चक्की निवासी सीमा पत्नी कामरन अशरफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सीमा की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि उसका निकाह साल 2015 में अजमेर निवासी कामरान अशरफ के साथ 15 नवबंर 2015 को हुआ था।

निकाह के समय उसके पिता ने हैसियत के हिसाब से लेनदेन भी किया था। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि निकाह के कुछ समय बाद ही उसके पति, सास, ससुर तथा ननद आदि ने धूमधाम से निकाह नही करने का ताना देने लगे। इसको लेकर उसके पति तथा ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की। साथ ही पीहर से दहेज लाने की मांग करते हुए सांकलों से बांध कर मारपीट करने लगे। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई, लेकिन ससुराल पक्ष वालों ने उसका इलाज तक नहीं करवाया। पिटाई और तानों से परेशान होकर पीड़िता एक दिन घर से निकलकर अपने पीहर ब्यावर आ गई। जहां पर पीहर वालों ने उसका उपचार करवाया। पीहर वालों को आपबीती सुनाने पर परिजनों ने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन और दहेज देने की मांग पर अडे रहे। पीड़िता के अनुसार इस दौरान उसके पति अशरफ ने तलाक उल सुन्नत के तहत 17 फरवरी 2021, 22 मार्च 2021 तथा 23 अप्रैल 2021 को तीन बार तलाक संबंधी नोटिस भिजवा कर उसे तलाक दे दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ