ब्यावर के भीम थाना क्षेत्र के बरतू गांव निवासी एक विवाहिता की राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता की मौत पर उसके पीहर पक्ष बैगू चित्तौडग़ढ़ निवासी परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है । भीम थाना पुलिस ने पीहर पक्ष की और से दी गई शिकायत पर पंचनामा तैयार कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द की है।
पुलिस के मुताबिक भीम निवासी जितेन्द्रसिंह की पत्नी स्वराज कंवर को गुरुवार रात में राजकीय अमृतकौर
चिकित्सालय में भीम से लाकर भर्ती करवाया गया था। भर्ती के दौरान स्वराज कंवर के सिर और कमर पर चोट के निशान थे । उपचार के दौरान विवाहिता स्वराज कंवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
स्वराज कंवर के सिर और कमर पर चोट के निशान थे । उपचार के दौरान विवाहिता स्वराज कंवर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
एकेएच प्रशासन ने शव को मोर्चरी में शिफ्ट कर भीम थाना पुलिस को सूचित किया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शुक्रवार को भीम थाने के एएसआई बाबूलाल एकेएच पहुंचे और विवाहिता के परिजनों तथा ससुराल पक्ष के लोगों के समक्ष पोस्टमार्टम की
कार्रवाई शुरू की। इस दौरान मृतका के पीहर पक्ष की से विवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी।
मृतका की काकी उर्मिला कंवर ने बताया कि मृतका स्वराज कंवर के साथ उसके ससुराल वाले आए दिन मारपीट करते रहते थे। शादी में दहेज कम देने और दो बेटियां होने का उलाहना देते रहते थे। साथ ही मृतका का पति जितेन्द्रसिंह सरकारी नौकरी में होने के चलते दूसरी शादी की धमकी देता रहता था।
उर्मिला कंवर ने बताया कि गुरुवार को मृतका के साथ जोरदार मारपीट की गई। जिसके कारण उसके सिर तथा कमर पर चोट आई, लेकिन जितेन्द्रसिंह ने स्वयं नर्सिगकर्मी होने के नाते उसका घर पर ही प्राथमिक उपचार कर भीम के बजाए ब्यावर स्थित एकेएच लाकर भर्ती करवाया जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को शीघ्र गिरफतार कर कडी की सजा दिए जाने तथा पीडित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ