ग्राम पंचायत टॉडगढ़ के चांदातो की बेर बाडिया से बीते आठ दिन से लापता युवक की मिली कुँए से लाश*
ललित सिंह/गोविन्द सिंह निवासी चांदातो की बेर टॉडगढ़ करीब आठ दिन से लापता था, ललित सिंह इसी महीने में अहमदाबाद से टॉडगढ़ आया था किसी रिस्तेदार की शादी के लिए,जैसे ही शादी का कार्यक्रम खत्म हुआ तो ललित सिंह एक बार वापस अपने नोकरी के लिए 19 तारीख को अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ लेकिन पड़ोसी युवक ने ललित को जानबूझकर रास्ते मे रोक कर कहा कि आज मेरे घर पर बकरे का कार्यक्रम है आज यंही पार्टी करेंगें और कल चलेंगें ,ललित भी पड़ोसी युवक के बहकावे में आ गया और यंही रुक गया*।
*ललित और ललित के कुछ साथ 19 तारीख को देर रात तक पड़ोसी युवक के घर पर पार्टी करते रहे*।
*लेकिन देर रात तक ललित घर नहीं पहुंचा तो ललित के परिजनों ने पड़ोसी युवकों के घर सम्पर्क किया लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि ललित तो कब का चला गया,लेकिन ये बात ललित के परिजनों को हजम नहीं हुई औऱ कुछ अंदेशा लगा तो पड़ोसी युवकों को ललित के परिजनों ने पुलिस की धमकी दी तो पड़ोसी युवकों ने कहा कि हमने तो ललित को आपके घर के पास सीताफल के पेड़ के पास छोड़ दिया,लेकिन दो दिन तक ललित की परिजनों द्वारा गहन खोजबीन करने पर भी ललित का कोई खबर नहीं लगी तो परिजनों ने पुलिस में सम्पर्क किया और ललित की गुमशुदगी व हत्या की आशंका की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
*परिजनों द्वारा पुलिस को शंका के तौर पर जिसका नाम बताया पुलिस ने युवकों को थाने में लाकर कड़ी पूछताछ की औऱ तीन दिन तक हवालात में रखा वंही दूसरी और पुलिस द्वारा आस-पास खोजबीन की लेकिन ललित का कोई पता नहीं चला,,,लेकिन शंका के माध्यम से जिन युवकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आखिर उनको टॉडगढ़ नहीं छोड़ने को कह कर छोड़ दिया*।
*लेकिन ललित के परिजन अभी कंहा हार मानने वाले थे,,,उन्होंने आठ दिन तक रात देखा ना दिन देखा ललित को खोजने का प्रयास जारी रखा, अंत मे भडुका गांव के नाले के ऊपर डाऊ सिंह के बिना मुंडेर के कुँए के पास बकरिया चरा रहें लोगों कुँए से बदबू आई तो लोगों ने कुँए के पास जाकर देखा तो कुँए में युवक की लाश तेर रही थी*।
*लाश की खबर बकरियां वालों ने आस-पास के लोगों को दी कुछ लोगों ने टॉडगढ़ जनप्रतिनिधि धर्मवीर सिंह को भी इसकी सूचना दी धर्मवीर सिंह को जैसे ही सूचना मिलते ही तुरन्त प्रभाव से मौके पर पहुँच कर टॉडगढ़ थानाधिकारी गिरधारी सिंह को भी इस प्रकरण की सूचना दी थानाधिकारी भी मय जाब्ते सहित मौके पर पहुंच कर ब्यावर डिप्टी मनीष कुमार को इसकी जानकारी दी डिप्टी ने भी मौके की नजाकत को देखते हुए तत्काल प्रभाव से ब्यावर से टॉडगढ़ के लिए रवाना हो कर मौके पर पहुंच कर जायजा लिया*।
*वंही दूसरी और ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना जायजा लिया*।
*प्रशासन द्वारा डॉग स्कॉड व FSL की टीम अजमेर को इसकी जानकारी दी लेकिन अंधेरा होने से लाश को डॉग स्कॉड व FSL की टीम के आने से पहले ही पुलीस द्वारा सबूत जुटा कर लाश को ग्रामीणों की मदद निकाल दिया गया*।
*लाश को बाहर निकालने पर पता चला कि ललित को पहले मार कर कुँए तक लाया गया और ललित के पेट में रस्सी के साथ एक बड़ा पत्थर बांधकर कुँए में डाल दिया गया था*।
*लाश को कुँए में डालकर आरोपी बेखबर थे,कि अब लाश का कोई पता नहीं चलेगा लेकिन आठवें दिन बाद लाश पत्थर के छिटक कर पानी के ऊपर आ गई थी*।
*पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को देखते हुए,,, परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में लग गई है*।
*वंही ललित की लाश का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस लाश को ब्यावर ले जाया गया है।पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों को सोंफ दी जाएगी*
इनका कहना
*पुलिस जल्द प्रभाव से आरोपियों का पता लगाकर आरोपीयों को हवालात में डाले जिससे ललित के परिजनों को न्याय मिल सके*।
शंकर सिंह रावत विधायक-ब्यावर
इनका कहना
*इस पूरे प्रकरण का अनुसंधान मेरे द्वारा ही किया जाएगा,और इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा उन सभी आरोपियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी*।
मनीष कुमार डिप्टी ब्यावर
इनका कहना
*में सभी को पूर्ण रूप से आश्वस्त करना चाहता हूं,,, कि तत्काल प्रभाव से आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और पूर्ण ईमानदारी से इस प्रकरण पर संज्ञान लेकर अपराधियों को कानून के तहत सज़ा दिलाई जाएगी*।
टॉडगढ़ थानाधिकारी
इनका कहना
पूरे गांव की और से प्रशासन से अपील है कि आरोपियों की तुरंत प्रभाव से गिरफ्तारी हो और कानून के हवाले करें,जिससे गांव में कोई माहौल नहीं बिगड़े।
0 टिप्पणियाँ