ललित सिंह हत्या कांण्ड का खुलासा....
घटना का विवरण :- दिनांक 26.11. 2022 को श्री गोविन्द सिह पुत्र श्री
बालू सिह जाति रावत निवासी चांदातों की बैर टाडगढ द्वारा रिपोर्ट इस आशय की पेश कि मेरा पुत्र ललित सिंह जो कि दिनांक 19.11.2022 को पडौस मे गजेन्द्र सिंह के घर पर खाना खाने गया था मगर घर पर वापस नही आने पर ललित सिंह की तलाश की गयी तथा गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। आज दिनांक को मेरे पुत्र की लाश कुंए में पाई गयी है। लाश पर पत्थर बाधंकर डाला गया । मेरे पुत्र की हत्या गजेन्द्र सिंह, दिनेश सिह, मुनेश सिह, नरपत सिंह व श्याम सिंह वगैरह द्वारा हत्या की गयी है। आदि पर प्रकरण दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय अजमेर श्री चुनाराम जाट आई.पी.एस, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण अजमेर श्री वैभव शर्मा के निर्देशन में श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक महोदय ब्यावर श्री मनीष कुमार आई.पी.एस. के सुपरविजन में मन थानाधिकारी गिरधारी सिह उ. नि के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी ।
पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही :- मृतक ललित सिह की लाश कुंए में बंधी हुई पाई गयी एवम् लाश लम्बे समय तक पानी में रहने से गल हुई पाई गयी। मृतक के पेट पर भारी पत्थर रस्सी से बांधा हुआ था।
ललित सिंह की हत्या काण्ड का खुलासा करने के लिए टीम द्वारा मृतक की जीवन शैली के अंतिम समय की उपस्थिति को ध्यान मे रखते हुए अनुसंधान किया गया तो सामने आया कि दिनांक 19.11.2022 को मृतक के दोस्त गजेन्द्र सिह द्वारा अपने छोटे भाई दिनेश सिह की तबियत खराब रहने के कारण अपनी आस्था के तौर पर मिण्डा की बलि दाना बाबा के चढाई गयी थी। मिण्डे का मांस खिलाने के लिए गजेन्द्र सिंह व दिनेश सिह द्वारा अपने पडौसीयों व मिलने वालो को घर पर बुलाया गया था। जहां पर मृतक ललित सिह भी आया था । ललित द्वारा शराब का सेवन किया गया। एवम् गजेन्द्र सिंह के घर पर खाना खाकर अपने घर पर चला गया था।
मृतक ललित सिंह की हत्या काण्ड का खुलासा करने के लिए गठित टीम द्वारा मृतक के दोस्तों से अनुसंधान किया जाकर मृतक की जीवन शैली के बारे मे जानकारी प्राप्त की गयी। तलाश के दौरान टीम को आसूचना मिली कि मृतक ललित सिंह का कुछ समय पूर्व श्याम सिह से विवाद हुआ था विवाद का कारण ललित द्वारा श्याम सिह की पत्नि को परेशान किया जाना रहा है। उक्त जानकारी होने पर पुलिस टीम द्वारा श्याम सिंह व उसकी पत्नि के बारे मे जानकारी प्राप्त की गयी।
मृतक की लाश पर पाई गयी रस्सी को ध्यान मे रखते हुए टीम द्वारा आसूचना एकत्रित की गयी तो ज्ञात हुआ कि श्याम सिह के घर पर नई रस्सी होने की जानकारी हुई। टीम द्वारा श्याम सिह व उसकी पत्नि श्रीमति कान्ता से अनुसंधान किया गया तो दोनो द्वारा दिनांक 19.11.2022 को ललित सिंह का मुंह व नाक दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया। हत्या करने के पीछे कारण :- मृतक ललित सिंह अक्सर श्याम सिह की पत्नि श्रीमति कान्ता देवी बात करता रहता था जिसकी जानकारी श्याम सिंह को होने पर पूर्व में दोनों के बीच आपसी बोलचाल भी हुई थी कितु आपसी विवाद का निपटारा सामाजिक स्तर पर कर लिया गया था। दिनांक 19.11. 2022 को ललित सिंह रात्रि समय श्याम सिंह के घर पर जाकर कमरे का गेट खटखटाने पर श्याम सिह कमरे से बाहर गया तो ललित सिह को रात्रि समय घर आने के कारण श्याम सिह द्वारा ललित सिंह के साथ मारपीट की गयी । चुंकि श्याम सिह कम्पाउण्डर होने से श्याम सिह द्वारा ललित का मुंह व नाक हाथ से दबा कर रखा गया जिससे कुछ समय मे ही ललित सिह की मृत्यु हो जाने पर देर रात्रि समय होने से श्याम सिह द्वारा अपने पत्नि श्रीमति कान्ता
के सहयोग से मृतक ललित सिह की लाश को अपने घर से उठाकर जंगल की तरफ लेकर गया।
आरोपी श्याम सिंह स्थानीय होने से श्याम सिंह द्वारा लाश को ठिकाने लगाने के लिए उस कुंए को चिन्हित किया गया जिस कुंए के पानी का प्रयोग नही होता है। एवम् लाश बाहर नही आवे इस लिए भारी पत्थर लाश के रस्सी
से बांधकर डाला गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का पूर्व विवरण 01 श्री श्याम सिंह पुत्र श्री शंकर सिंह रावत आयु 33 साल निवासी चांदातो की बैर टांडगढ जिला
अजमेर।
02. श्रीमति कान्ता पनि श्री श्याम सिह रावत आयु 27 साल निवासी चादांतो की बैर टांडगढ
जिला अजमेर |
पुलिस टीम :-
1. गिरधारी सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी टाडगढ
2. कानाराम हैड कानि 1393 पुलिस थाना टाडगढं
3. शेर सिंह हैड कानि 209 पुलिस थाना ब्यावर सिटी (विशेष भूमिका)
4. गोपीराम हैड कानि 214 पुलिस थाना ब्यावर सिटी (विशेष भूमिका)
5. श्रीमति अमृता महिला कानि 2432 पुलिस थाना ब्यावर सिटी
6. मोहित सिंह कानि 662 पुलिस थाना ब्यावर सिटी
7. पिन्टू लाल कानि 2285 पुलिस थाना टाडगढ 8. रिछपाल कानि 3081 पुलिस थाना टाडगढ
9. धवल कुमार कानि 1439 पुलिस थाना टाडगढ
10. 11. बन्ना लाल कानि 1674 पुलिस थाना टाडगढ राजेश कानि 2960 पुलिस थाना टाडगढ
12. नरेन्द्र चौहान कानि 2906 पुलिस थाना टाडगढ
0 टिप्पणियाँ