हृदय गति रुकने से हुआ निधन, परिजनों ने करवाया नेत्रदान


ब्यावर न्यूज़| नाकोड़ा कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय मोहिनी देवी शर्मा का शनिवार को हृदय गति रूकने से निधन हो गया। इसकी जानकारी दृष्टि सेवा संस्थान के पदाधिकारी मुकेश शर्मा ने संस्थान के अध्यक्ष एसएन शर्मा को दी। शर्मा ने मृतका के पति नवल किशोर शर्मा, पुत्र कुंज बिहारी शर्मा, सुशील कुमार, राहुल, पुत्री बबीता गौड़ से बात कर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों की सहमति मिलने पर अजमेर आई बैंक के डॉ. भरत शर्मा को जानकारी दी। जिसके बाद ब्यावर पहुंचे डॉ. भरत शर्मा और कुलदीप शर्मा ने मृतक के कॉर्निया उत्सर्जित कर लिए। नेत्रदान के दौरान मृतका के पोते आदित्य, वैभव, वरूण, पोत्री आकांक्षा सहित अन्य परिजन मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ