अवैध देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार

ब्यावर न्यूज़| पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में फतेहपुरिया दोयम अंबेडकर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय नरेंद्र सिंह रावत उर्फ नंदा सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। आरोपी को रविवार को अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की इत्तला पर सिद्धि विनायक नगर से युवक को पकड़ा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ