विवादित बयान पर बवाल के बाद कटारिया ने माफी मांगी

 



नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया एक बार फिर विवादित बयान देकर फंस गए। एक कार्यक्रम के भाषण में उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया। जिससे गुस्साए वाल्मिकी समाज के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि, अब नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर कर माफी मांगी है।


कटारिया ने ट्वीटर पर शेयर वीडियो में कहा कि इस साल मेरे द्वारा जाने अनजाने में, बोलचाल में, आमने-सामने, आपका मन दुखाया हो, गलत लगा हो, तो मन वचन और काया से आप सभी को मिच्छामि दुक्कडम्। उन्होंने ये भी कहा कि सुधार लेना प्रगति है और क्षमा मांग लेना स्वीकृति है।

बता दें कि गुलाबचंद कटारिया पन्नाधाय पर बोल रहे थे। इसी दौरान उदयसिंह को पत्तल की टोकरी में सुरक्षित
ले जाने वाले कीरत को उन्होंने हरिजन बता दिया। जिसके बाद वाल्मिकी समाज ने कटारिया से माफी मांगी। 

वाल्मिकी समाज ने गुलाबचंद कटारिया को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने और पार्टी से निष्काषित करने की मांग की थी। इधर विवाद के बाद बुधवार शाम कटारिया ने कहा कि हमने कोई जानबूझकर कोई गलत या जातिसूचक शब्द को इस्तेमाल नहीं किया है। जो इतिहास में लिखा हुआ है, वो ही बोला है। इसके बाद भी किसी को एतराज लगता है तो मैंने जो अनुसूचित जाति के बाद जो सूची देखी है, जो आजादी के बाद घोषित की गई है। उसमें आज भी जाति का नाम उसी नाम से लिखा गया है। अगर आपका इतना ही गुस्सा है तो राज्य सरकार को आग्रह करके इस सूची से नाम को हटा देते तो भविष्य में लोग यह समझते की इसको बोलना अपराध है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ