जिला मोबाइल टीम ने किया संक्रमित गोवंश का उपचार

ब्यावर न्यूज़ | पशुपालन विभाग ने जिला मोबाइल टीम को ब्यावर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे आइसोलेशन सेंटर एवं एलएसडी से संक्रमित गोवंश के उपचार के लिए भेजा । शलभ टंडन को ऑर्डिनेटर एलएसडी ने बताया कि इस दौरान ग्राम पंचायत किशनपुरा में जिला मोबाइल यूनिट ने 25 लम्पी संक्रमित गोवंश का मौके पर ही इलाज किया । इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल संक्रमित गोवंश का ड्रेसिंग एवं उपचार की विधियों को बताया । इस दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि संक्रमित गोवंश का दूध पीने योग्य होता है अगर उसको उबालकर उपयोग में लिया जाए । इस दौरान टीम ने लम्पी जिला मोबाइल टीम द्वारा सेंदड़ा रोड एवं अजमेर रोड स्थित आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ