ब्यावर न्यूज़ मांगलियावास | अजमेर से बिराटिया स्थित बाबा रामदेव मेले में जाते समय केसरपुरा पुलिया पर कार की टक्कर से टेंपो में सवार दंपती सहित 4 श्रद्धालु घायल हो गए । घायलों को हाइवे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । इस मामले में टेंपो चालक की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है । पीड़ित टेंपो चालक अजमेर के भगवान गंज निवासी राजेंद्र पुत्र रमेश सांसी ने दर्ज मामले में बताया कि वह 6 सितंबर की रात 8 बजे टेंपो लेकर बिराटिया स्थित बाबा रामदेव मेले में शामिल होने जा रहे थे । तभी दुर्घटना हुई ।अजमेर से बिराटिया स्थित बाबा रामदेव मेले में जाते समय केसरपुरा पुलिया पर कार की टक्कर से टेंपो में सवार दंपती सहित 4 श्रद्धालु घायल हो गए । घायलों को हाइवे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । इस मामले में टेंपो चालक की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है । पीड़ित टेंपो चालक अजमेर के भगवान गंज निवासी राजेंद्र पुत्र रमेश सांसी ने दर्ज मामले में बताया कि वह 6 सितंबर की रात 8 बजे टेंपो लेकर बिराटिया स्थित बाबा रामदेव मेले में शामिल होने जा रहे थे । तभी दुर्घटना हुई ।
0 टिप्पणियाँ