ब्यावर न्यूज़ ब्यावर - अजमेर रेलवे ट्रैक पर ब्यावर से बांगड़ग्राम के बीच किलोमीटर 344 / 4-5 के समीप रविवार सुबह मारवाड़ अजमेर शटल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । जीआरपी कार्यवाहक चौकी प्रभारी इरफान खान ने बताया कि सूचना मिलने पर वह और कांस्टेबल सुरेश यादव मौके पर पहुंचे । घटनास्थल आउटर से बाहर का होने के कारण सदर थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया । सदर थाने के एएसआई सुखदेव ने बताया कि मृतक युवक करीब 40 से 42 वर्ष का है । वह पहनावे से शहरी क्षेत्र का लग रहा है । उन्होंने बताया कि देर शाम तक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे । • जंगली इलाका होने के कारण शव को बेकद्री से बचाने के मकसद से ट्रेन के पायलट और गार्ड ने मीमो • तैयार कर शव को ट्रेन में ही रखा और बांगड़ ग्राम स्टेशन पर ले गए ।
#Beawar_News.
0 टिप्पणियाँ