ब्यावर न्यूज़ अजमेर रोड स्थित गायत्री नगर में शुक्रवार को एक इलेक्ट्रॉनिक वाहन की बैटी चार्ज करने के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से वाहन में आग लग गई । देखते ही देखते आग ने पास ही खड़े दो पेट्रोल वाहनों को भी चपेट में ले लिया । दमकल की गाड़ियों और क्षेत्रवासियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई ।
गायत्री नगर , गली नंबर 3 निवासी गिरीराज कांकाणी के घर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में आग के विकराल रूप लेते ही हड़कंप मच गया । इसके बाद परिवार के लोगों के साथ ही क्षेत्रवासी भी इकट्ठा हो गए । सिटी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया ।
0 टिप्पणियाँ