ब्यावर न्यूज़ भारती के वीर सपूत अमर शहीद योगेंद्रसिंह रावत कालिंजर के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत के बाद उनकी पार्थिव देह आज सुबह
दिल्ली से ब्यावर पंहुची ।
अजमेर रोड पिपलाज टोल नाके से उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई जो सदर थाना , सतपुलिया , रोडवेज बस स्टैंड , सिटी थाना , भगत चौराहा , सिटी सिनेमा , चांग गेट , ब्रह्मानन्द मार्ग , उदयपुर रोड , चुंगी नाका , नरबद खेड़ा , सनवा चौराहा राजियावास होते हुए उनके गांव कालिंजर स्थित निवास पंहुची । उनकी अंतिम यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के गीतों एवं अमर शहीद के जयकारों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अमर शहीद को अंतिम विदाई दी........
0 टिप्पणियाँ