भारतीय थल सेना में तैनात कालिंजर निवासी योगेन्द्र सिंह 9 भारतीय थल सेना में तैनात कालिंजर निवासी योगेन्द्र सिंह रावत ने 9 सितंबर को दिल्ली आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था । शनिवार को पार्थिव देह दिल्ली सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया , जहां से दिल्ली आर्मी हेडक्वार्टर पर बटालियन ने आर्मी सलामी दी और आर्मी के उच्चाधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किया । रावत के पार्थिव देह के साथ उसके पिता नैना सिंह रावत , भाई कैलाश सिंह रावत , भुवनेश्वर सिंह रावत और विजय सिंह रावत साथ में है । सरपंच ब्रजपालसिंह रावत ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे पीपलाज टोल प्लाजा पर पार्थिव देह का जुलूस के रूप में पैतृक गांव कालिंजर के लिए अगुवाई की जाएगी । टोल प्लाजा से अजमेर बाईपास पुलिया होते हुए कालिंजर मुख्य गांव से निवास स्थान पर सुबह करीब 11 बजे तक जुलूस के रूप में पहुंचेंगे । दोपहर को करीब 1 बजे पैतृक गांव कालिंजर के मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा ।रावत ने 9 सितंबर को दिल्ली आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था । शनिवार को पार्थिव देह दिल्ली सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया , जहां से दिल्ली आर्मी हेडक्वार्टर पर बटालियन ने आर्मी सलामी दी और आर्मी के उच्चाधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किया । रावत के पार्थिव देह के साथ उसके पिता नैना सिंह रावत , भाई कैलाश सिंह रावत , भुवनेश्वर सिंह रावत और विजय सिंह रावत साथ में है । सरपंच ब्रजपालसिंह रावत ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे पीपलाज टोल प्लाजा पर पार्थिव देह का जुलूस के रूप में पैतृक गांव कालिंजर के लिए अगुवाई की जाएगी । टोल प्लाजा से अजमेर बाईपास पुलिया होते हुए कालिंजर मुख्य गांव से निवास स्थान पर सुबह करीब 11 बजे तक जुलूस के रूप में पहुंचेंगे । दोपहर को करीब 1 बजे पैतृक गांव कालिंजर के मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा ।
👇👇👇👇👇👇🖊️🖊️
www.beawarnews.com

0 टिप्पणियाँ