18 से ज्यादा आयु वर्ग के 1 दिसंबर से नहीं बन सकेंगे नए आधार कार्ड

ब्यावर न्यूज़| 1 दिसंबर से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के नए आधार कार्ड नहीं बनेंगे । पहले 1 अक्टूबर से 5 साल से अधिक उम्र के लोगों के आधार कार्ड नहीं बनने की योजना थी । लेकिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( यूआईएआई ) की ओर संशोधित आदेश जारी करते हुए 18 वर्ष तक के युवाओं को आधार कार्ड बनवाने के लिए राहत दी है । साथ ही रोक वाले नियम को भी दस दिन के लिए बढ़ाकर 1 दिसंबर कर दिया गया हैं । इसकी मुख्य वजह 5 साल से 18 साल तक की उम्र वर्ग के कइयों के आधार कार्ड बने हुए नहीं है । खासकर स्कूल , कॉलेज में पढ़ने वाले या शिक्षा से वंचित इस उम्र के लोग अब भी आधार से वंचित है । इससे पहले 5 साल से ज्यादा आयु के 1 अक्टूबर से नया आधार कार्ड नहीं बनने के आदेश जारी हुए थे । : 93 प्रतिशत लोगों का बन चुका है आधार कार्ड देश में करीब 134 करोड़ से भी अधिक आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं । सरकार का मानना है कि कुल जनसंख्या का 93 प्रतिशत के आधार बन चुके हैं । शहर में मुख्य डाकघर में पिछले तीन महीने से आधार केंद्र बंद पड़ा है । हालांकि बीएसएनएल कार्यालय में आधार केंद्र चल रहा है । लेकिन लोगों को उसकी जानकारी कम होने की वजह से वहां लोग कम ही जाते हैं । अन्य बैंकों में भी आधार कार्ड नहीं बन रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ