पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत, एसडी कालेज छात्रो ने की नारेबाजी कई बार बढा तनाव.....

ब्यावर न्यूज़ 
सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ । कॉलेज में 3418 मतदाताओं में से 2017 ने अपने मत का प्रयोग किया । कॉलेज में कुल 59.01 प्रतिशत में मतदान हुआ । चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कॉलेज की ओर आने वाले सभी रास्तों पर बेरिकेडिंग लगा दी । जहां पर प्रमुख दलों एनएसयूआई , एबीवीपी व भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की । इस दौरान कई बार ऐसे भी हालात बने की कार्यकर्त कॉलेज के मेनगेट पर आकर नारेबाजी करने लगे । इस पर पुलिस ने उन्हें कई बार खदेड़ा । कॉलेज चुनाव के दौरान पुलिस के पूरी तरह चाकचौबंद रहने से चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए । इससे पहले सुबह 8 बजे मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही । अंतिम समय में कॉलेज में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों की ज्यादा संख्या होने के कारण मतदान प्रक्रिया थोड़ी लंबी खिंच गई । मतदान के बाद सिटी थाना पुलिस ने मतदान पेटियों को कॉलेज प्रशासन की उपस्थिति में तहसील कार्यालय स्थित उप कोषागार में रखवा दिया ।

पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए पुलिस जाप्ता तैनात रहा । कॉलेज में चुनाव संपन्न कराने के लिए सदर , सिटी , जवाजा , टॉडगढ़ , पुलिस लाइन एमबीसी के जवान तैनात रहे । मतदान प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा , सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह जोधा , सदर थाना प्रभारी चेनाराम बेड़ा सहित अन्य मौजूद रहे ।

ये हैं प्रत्याशी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से साक्षी भाटी , एबीवीपी से गजेंद्र सिंह , भीम सेना स्टूडेंट फेडरेशन से सुमेर मेघवाल मैदान में हैं । उपाध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से सत्तार काठात , एबीवीपी से पंकज सिंह , भीम सेना स्टूडेंट फेडरेशन से देवेंद्र वैष्णव , महासचिव पद के लिए एनएसयूआई की ओर से पायल चौधरी , एबीवीपी से हर्षित गर्ग , भीम सेना स्टूडेंट फेडरेशन से किशन गुर्जर व संयुक्त सचिव पद के लिए एनएसयूआई से हितेश मेघवाल व एबीवीपी से लक्की भाटी प्रत्याशी हैं ।



काउंटिंग की तैयारियां छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी । इसके बाद परिणामों की घोषणा होगी और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । मतगणना को लेकर महाविद्यालय प्रबंधन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है । इसके साथ ही पुलिस प्रशासन भी इस दौरान पूरी तरह से तैनात रहेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ