देवाता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्काउट व गाइड ने ग्रामीण ओलिंपिक से पूर्व खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए रैली निकाली गई । प्रधानाचार्य रंजना आदरा ने बताया कि विद्यालय के स्काउटर सुरेश चन्द फुलवारी के नेतृत्व में स्काउट गाइड एवं समस्त ग्राम पंचायत देवाता के शिक्षकों ने रैली निकाली । इस रैली के माध्यम से ग्रामीणों को खेल प्रतियोगिता का आमंत्रण दिया गया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया गया । खेल को खेल भावना से खेलने का और इस ग्रामीण ओलिंपिक से अधिक से अधिक ग्रामीणों को जुड़ने का संदेश दिया । इस अवसर पर स्काउट गाइड ने विद्यालय एवं खेल मैदान के आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई भी की । इस अवसर पर जवाजा के पूर्व सचिव रामचंद्र शर्मा , ग्राम पंचायत देवाता के सोहन लाल सिंगारिया , नरेन्द्र फुलवारी , परमेश्वर प्रजापति , मोनिका फानन , गाइडर मधुमती , भारती चौहान , आरती सांखला , स्नेहलता शर्मा , विमला चौहान , मदन लाल भट्ट , मुकेश कतीरिया , ओमप्रकाश जांगिड़ , संजय भाटी , भोलाराम मेहरा , महेश गोयल , हुक्म सिंह , मनोज , कमलेश मीणा , यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ