टाड़गढ़ उपखन्ड क्षेत्र में बीसलपुर का पानी तो कब मिलेगा उससे पहले बीसलपुर पाइप लाइन खोदने से टाडगढ़ और मालातो की बेर पंचायत में भीम से कामलीघाट जाने वाली सड़क को पूरी तरह से तहस नहस कर रखी है और पाइप लाइन डालने के बाद उस मिट्टी को ऐसे ही डाल रखी है जो बारिश में पूरी तरह घल चुकी है जिससे आए दिन लोगो के दुपहिया वाहन, बस, कार, ट्रक पलटी खा रहे हैं। राखी के इस त्योहार में बसों में लोगो का आना जाना रहता है लेकिन बस संचालकों का कहना है कि सील की टाकड़ी में सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ
उससे पहले ही सड़क के किनारे बनी दीवार को तोड़ दिया गया है जिससे सड़क पूरी तरह से धस गई है इसको जल्द दुरस्त कराया जाए नही तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसी तरह आज रेत से भरा डंपर नाडा पुलिया के आगे सड़क किनारे खुदी हुई पाइप लाइन की नाली में पलट गया जिससे डंपर चालक ने अपनी सूझबूझ से अपने आप को बचा लिया इससे पूर्व माला का चौड़ा में भी एक कार इसी तरह फस गई। टाडगढ़ से माथुवाड़ा तक सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और सबसे ज्यादा हादसे यही होते हैं।सरपंच प्रतिनिधी धर्मवीर सिंह का कहना है कि सड़क के किनारे खुदी हुई नाली को जल्द दुरस्त कराया जाए नही तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
News Report by - Prince Shekhar Singh
0 टिप्पणियाँ