मांगलियावास के निकट सराधना में पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। यह हादसा है या सुसाइड, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई हुकम सिंह राठौड़ ने बताया कि खरवा हाल पुष्कर निवासी 24 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह राजपूत की अज्ञात परिस्थितियों में ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर मांगलियावास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लिया। मृतक का शव जेएलन मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे को लेकर मृतक के चाचा खरवा निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह राजपूत ने घटना की प्राथमिक की दर्ज कराई।
चाचा ने प्राथमिक में बताया कि वह पुष्कर में विदेशी सैलानी की गाड़ी चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था। उसका ससुराल जेठाना में था। मृतक के दो बच्चे बताये जा रहे हैं। लेकिन परिजन इस तथ्य का खुलासा नहीं कर पाए कि मृतक ने किन परिस्थितियों में आकर यह रास्ता चुना। या फिर हादसे का शिकार हो गया। मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण की जांच आरंभ कर दी है
0 टिप्पणियाँ