Beawar News| जीनगर समाज 11 कड़ावों में रंग भरकर खेलेगा होली....

ब्यावर जीनगर समाज की सुप्रसिद्ध कोडामारी होली आगामी 26 मार्च को पाली बाजार स्थित मंगल मार्केट के सामने पारम्परिक उल्लास के साथ खेली जायेगी। इस हेतु जीनगर समाज पंचायत एकता विकास समिति ब्यावर द्वारा आमसभा आहूत कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

आमसभा में आयोजन हेतु मुख्य संयोजक का जिम्मा जवरीलाल सिसोदिया को तथा सह संयोजक भगवान सपेरा को नियुक्त किया गया है। कोडामार होली के लिये जीनगर समाज द्वारा अलग-अलग 11 कड़ावो में रंग भरकर रखा जाता है। समाज की महिलाओं द्वारा कपड़े का कोड़ा बनाकर समाज के पुरुषों पर उसे रंग में भिगोकर मारने के साथ यह होली खेली जाती है जिसमें पुरुष रंग की डोली भरकर महिलाओं की डालते हैं।

कोडामार होली का नजारा देखने केलिये मंगल मार्केट से लौहारान चौपड़ तक बीच सड़क रखे जाने वाले इन कड़ावों में रंग भरा जाता है। दोपहर 2 बजे ठाकुर साहब की शोभायात्रा शुरू की जाती है जो चांगगेट होते हुए पाली बाजार तक आती है जिसका अतिथियों द्वारा स्वागत किया जाता है और फिर यह होली खेलना प्रारम्भ होता है। देशभर में यह होली अपनी अलग पहचान व प्रसिद्धि रखती है।....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ