ब्यावर जिले के ग्राम पंचायत नरबदखेड़ा और जवाजा में हुआ सीपीआर प्रशिक्षण....


ब्यावर 7 फरवरी (अपडेट) मगरा मेवाड़ विकास संस्था जवाजा की ओर से आयोजित सीपीआर प्रशिक्षणो की आज जवाजा की स्कूल महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुई। संस्था के अध्यक्ष रमेश आचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण में 84 बच्चों ने सहभागिता निभाई।

जोधपुर से आमंत्रित विषय विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र तातेड़ ने सरलतम बातचीत के माध्यम से सीपीआर प्रक्रिया पर विद्यार्थियों को पूरी जानकारी दी। ब्यावर के डॉक्टर सुनील सोनी ने भी सह प्रशिक्षक की भूमिका निभाई।
संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद अग्रवाल के अनुसार दोपहर बाद दूसरे प्रशिक्षण के रूप में सीपीआर प्रशिक्षण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरबदखेड़ा में हुआ। नरबदखेड़ा के  विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। आज के दोनों प्रशिक्षणों में सहभागी रहे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भरोसा दिलाया कि वे जरूरत पड़ने पर इस प्रक्रिया का प्रयोग अवश्य करेंगे और किसी की जान बचाने का सौभाग्य प्राप्त करने से नहीं चूकेंगे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम जिला मुख्यालय ब्यावर एवं जवाजा पंचायत समिति क्षेत्र में लगातार 11 फरवरी तक होंगे। कार्यक्रमों की संख्या में कल सवेरे 11:00 बजे सरवीना एवं 2:00 बजे लोटियाना की हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रशिक्षण होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ