न्यायालय परिसर में हुआ पौष बड़ा का आयोजन...


जिला बार एसोसिएशन संस्था ब्यावर द्वारा दिनांक 11.01.2024 को न्यायेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में पौष बड़ा कार्यकम का आयोजन अधिवक्ता रामपाल कुमावत व लक्ष्मण सिंह चौहान के नेतृत्व में किया किया। जिला बार एसोसिएशन के सचिव कमल लोढा ने बताया कि उक्त कार्यकम में नवनिर्वाचित ब्यावर विधायक महोदय श्री शंकर सिह रावत एवं सभापति श्री नरेश कन्नौजिया का अभिनन्नदन भी किया गया तथा बार अध्यक्ष चन्द्रविजय सिंह ने अपने उद्घोदन में बताया अधिवक्ता के हितार्थ जल्द से जल्द जिला स्तर पर संचालित होने वाले जिला न्यायालय, पोस्को न्यायालय, एस.एस.टी. न्यायालय व उपभोक्ता मंच सहित अन्य न्यायालयों को ब्यावर में संचालित करवाये जाने के प्रयास किये जाने बाबत् विधायक महोदय से आग्रह किया तथा सभा में विशिष्ट अतिथि विधायक श्री शंकर सिंह रावत ने अधिवक्ता हितार्थ सभी कार्य तत्परता से करवाये जाने का आश्वासन दिया साथ ही सभापति महोदय नरेश कन्नोजिया ने भी अपने उद्बोधन में अधिवक्ता हितार्थ सदैव तैयार एवं तत्पर रहने का आवश्वासन दिया। उक्त अभिनन्दन समारोह में अधिवक्ता सुनील कौशिक, डी.डी. राठौड़, मो. अशफाक, टिकम सिंह चौहान, ज्ञानचन्द गादिया, महेन्द्र बोहरा, विनोद कुमावत, महेन्द्र तेली, नवीन मेहता आदि भारी संख्या में अधिवक्तगण उपस्थित रहे। मंच संचालन अधिवक्ता नितेश वर्मा द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ