सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में स्पोर्टस स्पार्क 2023-24" त्रिदिवसीय खेल महोत्सव का हुआ समापन


13-01-2024


ग्राम सनवा स्थित सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्‌यूशन्स में आज 13/01/2024 को स्पोर्टस स्पार्क 2023-24 त्रिदिवसीय खेल महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री पी.आर. सोनी जी को कदम ताल के साथ सभी स्कूल हाउस लीडर ने फ़्लैग मार्च करते हुये गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

निदेशक श्री आर.पी गर्ग ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

अन्तिम दिन खो-खो, कबड्‌डी, बॉलीबाल व क्रिकेट के फाइनल मैच खेले गयेरस्साकस्सी ने सभी विद्यार्थियों में एक गजब का जोश भर दिया यह खेल काफी टक्कर का रहा। 
विद्यार्थियों ने खेल प्रभारियों के नेतृत्व Sports Spark-23 का एक भव्य चित्रणकिया। जिसको देखने के लिये एक जमघट सा लग गया।
समारोह के दौरान मानव सेवा संकल्प द्वारा 14 जनवरी को होने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।
मानव सेवा संकल्प टीम का स्वागत संस्था सहनिदेशक श्री अभिषेक गर्ग व संस्था प्राचार्य श्री पिकेश गर्ग ने माल्यार्पण कर किया।

संस्था प्राचार्य ने अपने स्वागत भाषण में सभी आगंतुकों का सहर्ष स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्य अतिथि सत्यम से एक अलग ही जुड़ाव रखते है और समय-समय पर आवश्यकतानुसार सुझाव देते रहते है।

समारोह के अंतिम दिवस पर सभी खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि निदेशक, सहनिदेशक, संस्था प्राचार्य श्री पिकेश गर्ग, स्कुल प्राचार्या श्रीमति अनुपम पांडे द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

अंत में प्रशासनिक सहायक श्री मेहताब सिंह जी, विभागाध्यक्ष श्री कंवलजीत सिंह, श्री महेन्द्र लाल, श्री सुनील कुमार गहलोत श्री अलताफ खान ने समस्त खेल प्रभारी व सभी स्टाफ सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया व विजेताओं को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ