सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन्स में खेल महोत्सव "स्पोर्टस स्पार्क 2023-24" का आगाज......


ग्राम सनवा स्थित सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आज दिनांक 11-01-2024 से तीन दिवसीय खेल महोत्सव स्पॉट्स स्पार्क 2023-24 का भव्य शुभारंभ मशाल अनावरण एवं फिता काटकर हुआ। भगवान सिंह कक्षा इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष ने मशाल को पूरे खेल मैदान में सलागी लगवाते हुए मुख्य मशाल तक पहुंचाया।
हाउस लीडर ने पलैग मार्च पास्ट करते हुये मुख्य अतिथि गोहाना सरपंच पिता श्री विष्णु गोस्वामी, निदेशक श्री आर.पी. गर्ग, सह निदेशक श्री अभिषेक गर्ग का स्वागत किया। माँ सरस्वती पुजन मुख्य अतिथि महोदय, निदेशक, सह निदेशक, संस्था प्राचार्य श्री पिंकेश गर्ग, स्कूल प्राचार्या श्रीमती अनुपम पांडे, एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज श्री मेहताब सिंह व सभी विभागाध्यक्षों के कर कमलों से किया गया।

संस्था प्राचार्य श्री पिंकेश गर्ग ने बताया कि संस्थान में खेल महोत्सव स्पोर्टस स्पार्क में संत्त्थान के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संस्था में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, डॉज बॉल, मनोरंजक दौडे तथा विभिन्न प्रकार के इनडोर गेम्स जैसे लुढो, कैरम, पैस आदि का आयोजन हो रहा है। जिसके लिए विद्यार्थियों को मुख्य खेल प्रभारी श्री महेन्द्र लाल द्वारा शपथ दिलाई गई।

श्री सुनील गहलोत कबड्डी खेल प्रभारी के नेतृत्व में कबड्डी लीग मैच में सत्यम पिंक पेन्थर फाइनल में पहुंची। स्कूली छात्राओं के कबड्डी में संजना की टीम विजयी रहीं। वॉलीबॉल खेल प्रभारी श्री कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में लीग मैच सम्पन्न हुआ जिसमें सी.वी.रमन टीम सेमी फाइनल में पहुंची। स्कूल विद्यार्थियों के विभिन्न वर्गो की म्युजिकल चेयर रेस, फाग रेस व हरबल रेस श्री गजेन्द्र सिंह, श्रीमति पपीता कुमारी व सुश्री अंशु सेन के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ