ब्यावर जिले के जैतारण तहसील के आनंदपुर कालू उपतहसील से बलुन्दा जाने वाले मार्ग पर बेरा भेरियाली के निकट खेतो में बने कुँए में कई दिनों से एक नन्दी के गिरे होने की सूचना महेंद्र लामरोड द्वारा कामधेनु सेना के प्रदेश प्रभारी मनोहर भड़ियासर को दूरभाष के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही राकेश भाटी के साथ रात्रि में आंधी के मौसम के बावजूद मौके पर पहुंच कर स्तिथि देखी ,रेतीली जमीन से कुँआ धंसने व मधुमखियों के छतों से हादसे की आंशका को देखते हुए सुबह रेस्क्यू व्यवस्था स्थापित करने की योजना बनाई
व नंदी को रस्सियों की मदद से बाल्टी उतार कर कुँए में पानी व चारा दिया गया। सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ समस्त रस्सियों, वॉकी टॉकी ,2 चिकित्सक टीम संसाधनों के साथ 15 से अधिक कामधेनु सैनिकों के साथ हाइड्रो (क्रेन) लेकर मौके पर पहुंचे । कुँए में खेजड़ी की झाड़ियों को साफ कर कुँए के पेंदे में देखा तो नंदी की पसलियाँ दिखने लगे गयी क्योकि कई दिनों से भूखे प्यासे होने से नंदी की हालत गंभीर थी। तुरन्त दयालनाथ योगी ,पपुराम कुमावत ,हिमांशुसिंह कुँए में नंदी को बचाने उतरे । करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद नंदी को कुँए में काबू कर बांधने में सफल हुए। टीम के बेजुबानों को बचाने के जज्बे ने विकट परिस्थितियों को मात देकर नंदी को करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू में सकुशल बाहर निकाल दिया गया । प्राथमिक उपचार कर नंदी को खुले वातावरण में छोड़ा गया व खेत मालिक से कामधेनु सेना के प्रदेश प्रभारी ने कुँए को रेत से भरवाने व कांटो से ढकने का निवेदन किया ताकि इस तरह के हादसे की पुनरावृत्ति न हो । इस मौके पर मनोहर भड़ियासर(प्रदेश प्रभारी,कामधेनु सेना ,राजस्थान) ,दीनाराम गहलोत (प्रदेश कोषाध्यक्ष) ,गोविंद गहलोत,दयालनाथ योगी,राकेश भाटी, मुकेश पालड़िया,राकेश देवासी,पपुराम कुमावत,राकेश टाक,हिमांशु सिंह,गुमान देवासी,अमराराम , ढगलाराम, महेंद्र लामरोड़, राकेश, श्यामलाल, कालूराम ,राजेश गहलोत,प्रकाश सोमरवाल, उगमचंद छिपा व अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
मनोहर भड़ियासर
प्रदेश प्रभारी ,कामधेनु सेना राजस्थान
0 टिप्पणियाँ