महेंद्र सिंह रावत ने शुरू की मगरांचल मे देवदर्शन यात्रा....


ब्यावर| भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज महेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को आशापुरा धाम से समर्थकों के साथ मां आशापुरा के दर्शन बाद विधानसभा क्षेत्र में देवदर्शन यात्रा शुरू की। विधायक शंकरसिंह रावत से ही राजनीति के गुर सीखने वाले महेंद्र सिंह रावत कभी उनके हमसाया रहे थे। बदलते समय के साथ उनके राजनीतिक रिश्तों में खटास आने से यह चोली-दामन का साथ भी छूटता नजर आया। महेंद्र सिंह गत चुनाव में भी दावेदारी की, टिकट नहीं मिला तो शंकरसिंह रावत के सामने नामांकन पत्र भरा, लेकिन बाद में पार्टी पदाधिकारियों और समाज के सरदारों ने समझाया तो उनके पाले में बैठ भी गए। इस बार उन्होंने पुरजोर तरीके से पार्टी पदाधिकारियों, संघ परिवार सहित अपने राजनीतिक रसूखात के बूते दावेदारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पार्टी द्वारा इस प्रकार नजरअंदाज करने को महेंद्र सिंह के समर्थकों को रास न आया। उन्होंने सेंदड़ा रोड स्थित टेकरी वाले बालाजी मंदिर में ही देवदर्शन यात्रा की घोषणा कर दी जिसमें निर्णय लिया कि 24 से 30 अक्टूबर तक वे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ