टाडगढ़। प्रिंस शेखर सिंह।
जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं लोगों में नेताओ के खिलाफ़ काफी जन आक्रोश देखने को मिल रहा है। नेताओ के घरों के पास की सड़के स्मार्ट बाकी सब खस्ताहाल।
विधायक शंकर सिंह रावत के खिलाफ़ पिछले विधानसभा चुनाव में भी जनता का आक्रोश देखने को मिला उस समय भी जनता की यही मांग थी कि अजमेर जिले का अंतिम छोर टाडगढ़ है और यहां की सड़के बहुत ही खराब हो चुकी है जनता की मांग को शंकर सिंह पांच वर्ष में भी पूरी नहीं कर सके। अब ब्यावर जिला बन गया है वापस विधानसभा चुनाव आ गए हैं ब्यावर जिले के अंतिम छोर पर टॉडगढ़ देवगढ़ सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है इससे राहगीरों, वाहन चालकों को काफ़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। कस्बे से शुरू हुई सड़क पर सील की टाकड़ी,
रपट, बोरिया, खेराटा, दोखड़ा, माथुवाड़ा तक लोगों को हिचकोलो के साथ सफर तय करना पड़ रहा है और आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं लेकिन यहां इस जनता का कोई रखवाला और देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इस गहरे और टूटी फूटी खस्ताहाल सड़क से लोगों के नए वाहन टूट चुके हैं और कई बार गाड़ियों की चाबियां, मोबाईल आदि निकल जाते है मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी काफ़ी समस्या आती है इस बार वापस अगर शंकर सिंह रावत को विद्यायक का टिकट मिलता है तो जनता उसका विरोध प्रदर्शन करेगी ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क नही विकास नहीं तब तक वोट नही 7 साल में इस सड़क और जर्जर भवन की सुध लेने कोई नही आया इसीलिए अबकी बार जनता परिवर्तन और विकास चाहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों ने एक आंगनवाड़ी केन्द्र जो 25 साल से खेराटा में बना हुआ है और काफ़ी जर्जर स्तिथि में है बारिश के समय इसके छत से पानी गिरता है तथा चारो तरफ से दीवारे फट गई है ऐसे में हादसे का जिम्मेदार कोन होगा वो मांग भी शंकर सिंह ने पांच साल में पूरी नहीं की ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार शंकर सिंह रावत को लिखित में और अखबार के माध्यम से अपनी समस्याएं बता चुके हैं और जब शंकर सिंह रावत को जब जब अपनी समस्याए बताते हैं तो उनके कार्यकर्ता उनको बोलने नही देते हैं और नीचे बिठा देते हैं।
अजमेर जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मकान के पास सड़क एकदम चकाचक है, विधायक शंकर सिंह रावत के मकान के बाहर सड़क अच्छी बनी हुई है, प्रधान गणपत सिंह रावत के गांव में सड़क अच्छी बनी हुई है, पूर्व सभापति बबीता चौहान के मकान के बाहर भी सड़क पक्की, सभापति नरेश कनोजिया के घर के बाहर पक्की सड़क तो ग्रामीण इलाकों में सड़के ठीक क्यों नही।
अगर भारतीय जनता पार्टी शंकर सिंह रावत को वापस टिकट देती है तो जनता उसका विरोध प्रदर्शन करेगी और भारी मतों से भाजपा की हार होगी जनता इस बार परिवर्तन और विकास चाहती है।
समस्त ग्रामवासी
0 टिप्पणियाँ