ब्यावर जिले के जवाजा क्षेत्र में वाहन चलाते समय बरती जा रही बड़ी लापरवाही के चलते कई बार सड़क हादसा होने के बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों का नहीं कर रहे पालन भीम से ब्यावर वाली मार्ग पर वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों का जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है टेक्सी चालको द्वारा यात्रियों को मौत का सफर करा रहे हैं।
ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के चलते जिले में आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहते हैं लेकिन परिवहन विभाग की बात करें तो परिवहन विभाग ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही हैं, जिसके चलते ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के हाउस ले जिले में बुलंद है जिसके चलते टेक्सी चालक यात्रियों को मौत का सफर करा रहे हैं।
जिलें में अगर व्यक्ति थोड़ी सी सतर्कता बरतें तो सड़क हादसे पर लगाम लगाया जा सके। वाहन चलाते समय बरती जा रही लापरवाही ही सड़क हादसे का मुख्य कारण है अगर व्यक्ति थोड़ी सी सतर्कता बरते तो वह हादसों को काफी कम कर सकता है
0 टिप्पणियाँ